×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के कई समसामयिक विषयों की दी जानकारी

पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज मुझे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला. पीएम मोदी ने गुजरात में जल संरक्षण पर जिस तरह काम किया है, वह हमारे लिए एक मॉडल बन गया है. उस मॉडल के आधार पर हमने पिछले साल पुराने कुओं, बावड़ियों, नदी के किनारों, प्राचीन जल संरचनाओं और भूजल पुनर्भरण का जीर्णोद्धार जैसे प्रयास शुरू किए थे. जल संरक्षण अभियान के समापन समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित किया है."

Author
24 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:03 AM )
पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के कई समसामयिक विषयों की दी जानकारी
Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया.

सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से मुलाक़ात

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, "मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की."

सीएम यादव ने शेयर कीं पीएम मोदी के साथ तस्वीरें

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री को जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में आशीर्वाद देने और अक्टूबर माह में सीहोर में आयोजित होने वाले वृहद कृषि मेले में पधारने हेतु आमंत्रण दिया. पीएम मोदी को आदिवासी बाहुल्य धार जिले में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट और ग्वालियर में टेलीकॉम पार्क की स्थापना के प्रयासों से भी अवगत कराया. इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रमुख जनकल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों तथा नक्सल विरोधी अभियान की प्रगति से भी अवगत कराया."

Advertisement

पीएम मोदी को जल संरक्षण अभियान में शामिल होने का दिया निमंत्रण

पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज मुझे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला. पीएम मोदी ने गुजरात में जल संरक्षण पर जिस तरह काम किया है, वह हमारे लिए एक मॉडल बन गया है. उस मॉडल के आधार पर हमने पिछले साल पुराने कुओं, बावड़ियों, नदी के किनारों, प्राचीन जल संरचनाओं और भूजल पुनर्भरण का जीर्णोद्धार जैसे प्रयास शुरू किए थे. जल संरक्षण अभियान के समापन समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित किया है."

उन्होंने कहा, "अहिल्या माता की तरह किसानों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है. एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट पूरे देश में हमारे यहां सबसे ज्यादा है. ‘नदी जोड़ो अभियान’ पर भी काम कर रहे हैं और ताप्ती के लिए भी महाराष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें

सीएम मोहन यादव ने बताया, "नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है. मुझे उम्मीद है कि मार्च 2026 तक राज्य से नक्सलवाद खत्म होगा. हाल ही में 10 इनामी नक्सली भी मारे गए हैं."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें