×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला समृद्धी महामार्ग यानी हिंदु हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का उद्घाटन किया.

Author
05 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:25 PM )
CM फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का किया उद्घाटन
Advertisement

महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में गुरुवार एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर विकास की नई रेखा खींची. इनमें से प्रमुख परियोजना 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग' का अंतिम चरण, जो इगतपुरी से आमने (ठाणे) तक 76 किलोमीटर लंबा है.

‘समृद्धि महामार्ग’ का CM फडणवीस ने किया उद्घाटन

यह समृद्धि महामार्ग अब पूरी तरह से तैयार हो गया है और इसे 'महाराष्ट्र की समृद्धि की भाग्य रेखा' बताया गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मौके को राज्य की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना करोड़ों लोगों की यात्रा को न केवल सरल और तेज बनाएगी, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी.

महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग करोड़ों लोगों की यात्रा को बनाएगा आसान

Advertisement

इसको लेकर सीएमओ महाराष्ट्र ने एक्स पर लिखा, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (इगतपुरी से आमने, ठाणे - 76 किमी) के अंतिम चरण का उद्घाटन किया, जो करोड़ों लोगों की यात्रा को आसान बनाएगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करोड़ों लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (इगतपुरी से आमने, ठाणे - 76 किमी)' के अंतिम चरण का उद्घाटन किया"

CM ने 'ठाणे क्रीक ब्रिज नंबर 3 साउथ चैनल' का भी किया उद्घाटन

इसी के साथ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने सायन-पनवेल महामार्ग पर स्थित 'ठाणे क्रीक ब्रिज नंबर 3 साउथ चैनल' का भी उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक पुल के शुरू होने से मुंबई और पुणे के बीच की यात्रा और भी सहज, सुरक्षित और तेज हो गई है. यह पुल न केवल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह मुंबई-पुणे महामार्ग को एक नया आयाम भी देता है. उद्घाटन के अवसर पर प्रस्तुत एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति में इस ब्रिज से जुड़े तकनीकी पहलुओं और इसके निर्माण की यात्रा को विस्तार से दिखाया गया.

इसको लेकर सीएमओ महाराष्ट्र ने एक्स पर लिखा, "नए पुल से मुंबई-पुणे की यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सायन-पनवेल राजमार्ग पर ठाणे क्रीक पर पुल नंबर 3 साउथ चैनल का उद्घाटन किया. इस नए पुल ने मुंबई-पुणे राजमार्ग को एक नया आयाम दिया है. यह एवी इस विकास परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जो इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है."

Advertisement

इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का प्रमाण है, जिसमें वह महाराष्ट्र को देश के सबसे अग्रणी और प्रगतिशील राज्यों की कतार में लाना चाहते हैं. समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज न केवल भौगोलिक दूरी को कम करेंगे, बल्कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सामाजिक और आर्थिक संपर्क को भी सुदृढ़ करेंगे. ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के विकास पथ को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम हैं.

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें