जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत, कई गंभीर रूप से हुए घायल

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों के समूह को रौंद दिया जिससे चार कांवड़ियों की मौत हुई.हादसा ग्वालियर-शिवपुरी लिंक रोड पर शीतला माता मंदिर चौराहे के पास हुआ जहां कार गड्ढे में जा गिरी.

Author
23 Jul 2025
( Updated: 09 Dec 2025
12:47 PM )
ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत, कई गंभीर रूप से हुए घायल
Advertisement

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया. इस हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा 

यह भीषण सड़क हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) पर देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास हुआ. जानकारी के अनुसार, आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी लिंक रोड के पास देर रात कांवड़िए गुजर रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे कांवड़ियों को रौंद दिया, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

हादसे के बाद कार में सवार लोग भाग निकले 

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कांवड़ियों को कुचलने के बाद वह अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई. हालांकि, पता चला है कि इस हादसे के बाद कार में सवार लोग कार से निकलकर भाग गए.

हादसे के बाद कांवड़ियों ने सड़क पर किया हंगामा 

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस दौरान आक्रोशित कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने इस घटना को लेकर सड़क पर हंगामा किया.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.

30 जून को नर्मदापुरम में भी हुआ था भीषण सड़क हादसा 

इससे पहले भी मध्य प्रदेश में कई सड़क हादसे देखने को मिले हैं. 30 जून को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा सामने आया था. यहां एक एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें तीन महिलाओं और एक नवजात की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें

बता दें कि 19 जून को मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था. राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें