×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'...पूरी पिक्चर आना अभी बाकी', भुज एयरबेस से दहाड़े राजनाथ सिंह, कहा- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं सेना ने उतनी देर में दुश्मन को निपटाया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंघ वायु सेना के वीर योद्धाओं से मुलाकात करने गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर एक बार फिर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

'...पूरी पिक्चर आना अभी बाकी', भुज एयरबेस से दहाड़े राजनाथ सिंह, कहा- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं सेना ने उतनी देर में दुश्मन को निपटाया
Advertisement
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए है.  इसके साथ ही वे सेना के जवानों से मुलाकात भी कर रहे है. इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचकर वायु सेना के जवानों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा अभी पूरी पिक्चर आना बाकी है. 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी भुज पहुंचे हैं. रक्षामंत्री भुज एयरबेस पहुंचकर वायु सेना के युद्धाओं से मुलाकात करते हुए उन्हें संबोधित भी किया. रक्षामंत्री ने कहा ""मैं आज आपके बीच में आपका अभिनंदन करने के लिए आया हूं. ऑपरेशन सिंदूर में सचमुच में आप लोगों ने करिश्माई काम किया है और भारत का मस्तक आपने सारी दुनिया में ऊंचा किया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो हमारे सैनिक अथवा हमारे नागरिक शहीद हुए हैं, मैं सबको नमन करता हूं और जो हमारे बहादुर जवान घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से कामना करता हूं."

पूरी दुनिया ने देखा भारत की ताकत 

पाकिस्तान पर चुटकी लेते हुए रक्षामंत्री ने कहा "जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं आपने उतनी देर में दुश्मनों को निपटा दिया. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आपने जो किया, उस पर सभी भारतीयों को गर्व है. पाकिस्तानी धरती पर आतंक के अजगर को कुचलने के लिए भारतीय वायुसेना के लिए 23 मिनट काफी थे.आपने दुश्मन की धरती पर मिसाइलें गिराईं, उन मिसाइलों की गूंज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं थी, पूरी दुनिया ने सुनी, वह गूंज आपके शौर्य और पराक्रम की थी."

पाकिस्तान हुआ बेनकाब: राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "यह कोई छोटी बात नहीं है कि हमारी एयरफोर्स की पहुंच पाकिस्तान के हर कोने तक है और यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है. आज स्थिति यह है कि भारत के फाइटर प्लेन बिना सरहद पार किए ही, यहीं से उनके हर कोने तक सीधा प्रहार करने में पूरी तरह से सक्षम हैं. पूरी दुनिया ने देख लिया है कि कैसे आपने पाकिस्तान की धरती पर मौजूद 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. बाद में की गई कार्रवाई में उनके अनेक एयरबेस भी तबाह कर दिए.आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक इस बार पहुंचा दिया है. आज नए भारत का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा है."

बारूद के ढेर पर बैठा है पाकिस्तान 

रक्षामंत्री ने कहा आज पाकिस्तान की सच्चाई सबके सामने आई है, "अब यह स्पष्ट हो गया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और वहां की सरकार का चोली-दामन का संबंध है.इस परिस्थिति में यदि वहां परमाणु अस्त्र और अटॉमिक वेपन रहते हैं तो इस बात की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है कि कभी वह आतंकवादी तत्वों के हाथों में चले जाएं। यह केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए और पाकिस्तान की आम जनता के लिए भी एक गंभीर खतरे की बात होगी. सारे विश्व और खासकर पाकिस्तान की आवाम को यह समझना होगा कि वह कितने बड़ खतरे के मुहाने पर बैठे हैं." रक्षामंत्री ने बशीर बद्र की एक शेर के जरिए पाकिस्तान को नसीहत दी है. उन्होंने कहा "कागज का है लिबाज, चिरागों का शहर है, चलना संभल-संभल कर क्योंकि तुम नशे में हो."

पाकिस्तान को लेकर IMF करें पुनर्विचार 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आपने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है लेकिन पाकिस्तान इस कोशिश मे लग गया है कि ध्वस्त हुए आतंकी ढांचे को फिर से खड़ा किया जाए, मेरा मानना ​​है कि पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(IMF) से प्राप्त धन का एक बड़ा हिस्सा अपने देश में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर खर्च करेगा. भारत चाहता है कि IMF पाकिस्तान को दिए जाने वाले वित्त पोषण पर पुनर्विचार करे."


अभी खत्म नही हुआ ऑपरेशन सिंदूर

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे भुज एयर बेस से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुएकहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. जो कुछ भी हुआ वह सिर्फ एक ट्रेलर मात्र था. जब सही समय आएगा, हम पूरी पिक्चर भी दुनिया को दिखाएंगे." उन्होंने आगे यह भी कहा "यह वो सिंदूर है जो श्रृंगार का नहीं बल्कि शौर्य का प्रतीक है. यह वो सिंदूर है जो सौंदर्य का नहीं बल्कि संकल्प का प्रतीक है. यह सिंदूर खतरे की वह लाल लकीर है, जो भारत ने आतंकवाद के माथे पर खींच दी है."

बताते चलें कि भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई को भी भारत की सेना ने पूरी तरह से नाकाम किया था. हर कोई सेना के जवानों और उनकी जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा कर सेना के साहस को बढ़ा रहा है. इससे पहले सेना का जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे. वही अब रक्षामंत्री भी लगातार सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके बीच जा रहें हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें