×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कश्मीर की महिलाओं ने दान किए गहने, पर पाकिस्तान के दबाव में ईरान ने दिखा दिया रंग? सोशल मीडिया पर फूटा भारतीयों का गुस्सा

West Asia Crisis: मानवीय मदद के बदले ईरान द्वारा कश्मीरी अवाम के आभार वाला ट्वीट डिलीट करना, भारतीय भावनाओं का अपमान और कूटनीतिक अस्थिरता को दर्शाता है.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
08:47 PM )
कश्मीर की महिलाओं ने दान किए गहने, पर पाकिस्तान के दबाव में ईरान ने दिखा दिया रंग? सोशल मीडिया पर फूटा भारतीयों का गुस्सा
Social_Media
Advertisement

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, भारत से ईरानी अवाम के लिए बड़े पैमाने पर सहायता पहुंचाई जा रही है. इसमें जम्मू-कश्मीर सहित भारत के कई हिस्सों से लोग भाग ले रहे हैं. लेकिन इस बीच, ईरान ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे भारत में ईरान के प्रति भारी नाराजगी पैदा हो गई है. चलिए, आपको विस्तार से पूरा मामला समझाते हैं. 

क्या है पूरा मामला?

ईरान में अमेरिका और इजरायल संयुक्त हमले कर रहे हैं, जिससे भारी तबाही हुई है और सार्वजनिक स्थानों को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान में हुई इस तबाही के बीच भारत के कई हिस्सों से लोग ईरानी अवाम की मदद के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर के लोग भी शामिल हैं. विशेषकर यहां की महिलाओें अपने सोने-चांदी के गहने और घर का कीमती सामान भी दान कर दिया. इस तरह से जम्मू-कश्मीर से करोड़ों रुपये का फंड जुटाकर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास के बैंक अकाउंट में भेजा गया. 

ईरान ने भारत का किया धन्यवाद

Advertisement

भारत से मिल रहे इस भारी समर्थन को देखते हुए, ईरानी दूतावास ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए कश्मीर के लोगों का आभार व्यक्त किया. दूतावास ने लिखा, ‘हम कश्मीर के दयालु लोगों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं जो ईरान के लोगों के साथ खड़े रहे. आपकी भावनाएं और आंसू हमारे लिए सबसे बड़ा सहारा हैं. यह दया कभी नहीं भुलाई जाएगी. शुक्रिया- कश्मीर, शुक्रिया-भारत’

पाकिस्तान की एंट्री होते ही ईरान ने डिलीट की पोस्ट

दरअसल, विवाद की शुरुआत यहीं से हुई. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ईरान की मदद की, ईरान ने भी भारत के साथ-साथ कश्मीरियों का धन्यवाद किया. बस यही देखकर पाकिस्तानी यूजर्स बिलबिला उठे और सोशल मीडिया पर ईरान को यह कहकर ट्रोल करने लगे कि कश्मीर भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का हिस्सा है, इसलिए ईरान को भारत का शुक्रिया अदा नहीं करना चाहिए. सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद को देख ईरान ने ’Thank you India’ और ’Thank you Kashmir’ वाला पोस्ट डिलीट कर दी. 

Advertisement

ईरान की इस हरकत पर भड़के भारतीय

यह भी पढ़ें

जैसे ही ईरानी दूतावास ने पोस्ट डिलीट की, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स में गहरी नाराजगी देखी गई और उन्होंने ईरान की इस हरकरत की आलोचना करनी शुरु कर दी. लोग कमेंट्स करके पूछ रहे हैं कि आखिर ट्वीट डिलीट क्यों किया गया? यहां तक कि लोग भारतीय विदेश मंत्रालय को टैग कर ईरान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें