×
जिस पर देशकरता है भरोसा

तेल संकट के बीच मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई; जानें अब प्रति लीटर क्या होगा रेट

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपए और डीजल पर शून्य कर दिया है, ताकि बढ़ती कीमतों के असर को कम किया जा सके.

तेल संकट के बीच मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत! पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई; जानें अब प्रति लीटर क्या होगा रेट
Social Media
Advertisement

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है. इसके बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गई है. इसका उद्देश्य अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के प्रभाव को सीमित करना है. सरकार ने ईंधन के निर्यात और विदेशी विमानों को आपूर्ति किए जाने वाले ईंधन पर भी एक्साइज शुल्क में छूट प्रदान की है.

पुरानी अधिसूचना रद्द

इसके अलावा, केंद्र ने 2022 की एक पूर्व अधिसूचना को रद्द कर दिया है और आयातित विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर एक्साइज ड्यूटी में राहत प्रदान की है. उम्मीद की जा रही है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) बढ़ते नुकसान की भरपाई के लिए इस कटौती को स्वयं समायोजित करेंगी. अनुमान है कि ओएमसी को वर्तमान में ईंधन की बिक्री पर लगभग 48.8 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि है.

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

मध्य पूर्व में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है. बीते एक महीने में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 40 प्रतिशत बढ़ चुका है. फिलहाल यह 101 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है. इससे पहले मोदी सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट रूप से कहा कि भारत में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है. सरकार ने नागरिकों से अपील की कि वे 'जानबूझकर चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण और सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान' से गुमराह न हों, जिसका उद्देश्य अनावश्यक दहशत फैलाना है.

Advertisement

देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद

पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि भारत के पास कुल 74 दिनों का भंडार है और वर्तमान में लगभग 60 दिनों का वास्तविक स्टॉक है. इसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और गुफाओं में बनाए गए विशेष रणनीतिक भंडारण शामिल हैं. मंत्रालय ने यह भी कहा कि "मध्य पूर्व संकट का आज 27वां दिन है", और सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है.

क्या कम होंगे पेट्रोल- डीजल के दाम? 

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर तेल कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है. इसको लेकर सरकारी सूत्रों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम कोई कमी नहीं होगी। अभी जितने दाम पर जनता पेट्रोल-डीज़ल ख़रीद रही है. वही जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सरकार के इस फैसले से तेल कंपनियों को राहत जरूर मिली है, लेकिन आम जनता को फिलहाल कीमतों में राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. अब आगे कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात पर ही सबकी नजर बनी रहेगी.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें