×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा...' कानपुर में गजब दहाड़े पीएम मोदी, पाकिस्तान को कनपुरिया भाषा में चेता दिया

बिहार में रैली के बाद पीएम मोदी कानपुर पहुंचे. यहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर कहा कि आतंक और उसके सरपरस्तों में कोई भेद नहीं किया जाएगा, सीधे हौंक दिया जाएगा. पीएम ने आतंकिस्तान को सीधी और तगड़ी चेतावनी दी.

Author
30 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
06:27 PM )
'दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा...' कानपुर में गजब दहाड़े पीएम मोदी, पाकिस्तान को कनपुरिया भाषा में चेता दिया
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने अपने कानपुर दौरे के दौरान पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भारत अब आतंकवादी हमले को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा.

'आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के तीन सूत्र'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट फैक्टर का खेल चलने वाला नहीं है. उन्होंने इस दौरान रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था वो किसी धोखे में न रहे. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र तय किए हैं.


1. भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा. उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी.

Advertisement


2. भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा. न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा.

3. आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा.

पाकिस्तान का स्टेट और नॉन स्टेट एक्टर वाला खेल चलने वाला नहीं है. सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हौंक दिया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर रैली में यह भी क्लियर कर दिया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है. ये नया भारत है, घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.  

पीएम मोदी ने किया ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र
हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है.  जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए. ये ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है.  

Advertisement

‘रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता में उत्तर प्रदेश की बड़ी भूमिका’ 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वह देश के रक्षा क्षेत्र की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहा है. राज्य में निवेश का सुरक्षित माहौल बना हुआ है. 

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में कई विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के मौके पर यह बात कही. इसमें 2,120 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन खंड का उद्घाटन भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि जैसे कानपुर में पुरानी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री है, ऐसी सात ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को सरकार ने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है. जो इंफ्रास्ट्रक्चर, जो सुविधाएं, जो संसाधन बड़े-बड़े मेट्रो शहरों में होते हैं, वे सब अब अपने कानपुर में भी दिखने लगे हैं. कानपुर मेट्रो इस बात का सबूत है कि अगर सही इरादों, मजबूत इच्छाशक्ति और नेक-नीयत वाली सरकार हो, तो देश और प्रदेश के विकास के लिए कैसे ईमानदारी से प्रयास होते हैं. एक समय जहां पारंपरिक उद्योग पलायन कर रहे थे, वहां अब डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनियां आ रही हैं. यहां पास में ही अमेठी में एके 203 राइफल का निर्माण शुरू हो चुका है. 'ऑपरेशन सिंदूर' में जिस ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मनों को सोने नहीं दिया, उसका भी नया पता उत्तर प्रदेश है.

उन्होंने कहा कि आज युवा अपना उद्योग शुरू करना चाह रहे हैं तो उन्हें मुद्रा योजना के तहत पैसे मिल जा रहे हैं. हम यहां पर नए उद्योगों के लिए नया माहौल बना रहे हैं. कानपुर के पारंपरिक चमड़ा उद्योगों को सशक्त किया जा रहा है. इसका लाभ कानपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को मिलेगा.

Advertisement

उन्होंने कहा कि कानपुर सेंट्रल भी एयरपोर्ट की तरह वर्ल्ड क्लास नजर आएगा. हमारी सरकार 150 से अधिक स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत नवीनीकृत कर रही है. उत्तर प्रदेश अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. पहले इसकी पहचान टूटे-फूटे गड्ढों से होती थी, अब इसकी पहचान एक्सप्रेस-वे से हो रही है. उत्तर प्रदेश कैसे बदला, यह कानपुर से बेहतर कौन जान सकता है? कुछ ही दिन में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से सफर 40 से 45 मिनट का होगा. लखनऊ से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी भी मिलेगी. इसे गंगा एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि कानपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना "डबल इंजन सरकार" की प्राथमिकता है. कानपुर का पुराना गौरव फिर लौटेगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें