×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अभिनेता की लोकप्रियता का जिक्र, चिढ़ जाएंगे कट्टरपंथी!

RSS ने 100 वर्ष पूरे होने पर मुंबई के नेहरू सेंटर में दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया. कार्यक्रम में सलमान खान, हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों शामिल हुए. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सलमान की लोकप्रियता का भी अपने संबोधन में जिक्र किया.

RSS के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अभिनेता की लोकप्रियता का जिक्र, चिढ़ जाएंगे कट्टरपंथी!
Social Media
Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को मुंबई में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया. वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में आयोजित इस दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन कई मायनों में खास रहा. कार्यक्रम की थीम 'संघ यात्रा के 100 साल. नए क्षितिज' रखी गई, जिसमें संघ की अब तक की यात्रा, समाज में उसकी भूमिका और भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा की गई. इस आयोजन में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा. कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग उत्साहित हो गए. कई लोग अपने स्मार्टफोन से उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश करते नजर आए. सलमान की लोकप्रियता का माहौल पूरे कार्यक्रम में साफ दिखाई दिया. उनके साथ दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और पूनम ढिल्लों भी इस मौके पर मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई.

संघ प्रमुख ने सलमान खान की लोकप्रियता का किया जिक्र 

RSS के आधिकारिक फेसबुक पेज के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की 100 साल की यात्रा पर विचार करना और समाज में उसकी भूमिका को समझना है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने संबोधन में सलमान खान की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए दिलचस्प बात कही. उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन को कॉपी करते हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि ऐसा क्यों करते हैं, तो कई बार उनका जवाब होता है कि उन्हें खुद नहीं पता, बस सलमान ऐसा करते हैं. भागवत ने इसे समाज के लिए एक संदेश बताया और कहा कि अगर अच्छे मूल्य फैशन बन जाएं, तो समाज को सही दिशा मिल सकती है.

Advertisement

राष्ट्रीय एकता पर RSS का ज़ोर 

अपने भाषण में मोहन भागवत ने संघ के कामकाज और उसकी सोच को भी स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि RSS बिना किसी का विरोध किए देश के लिए काम करता है. संगठन का मुख्य फोकस राष्ट्रीय एकता पर है और वह सत्ता पाने की इच्छा के बिना अपने कार्यों में जुटा रहता है. उन्होंने यह भी कहा कि संघ का उद्देश्य शुरू से पूरे समाज को संगठित करना रहा है और आज भी वही उसकी प्राथमिकता है.

PM मोदी को लेकर क्या बोले संघ प्रमुख?

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान RSS और राजनीति को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी मोहन भागवत ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को RSS का प्रधानमंत्री कहते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी एक अलग राजनीतिक दल है. हालांकि, यह भी सच है कि पार्टी में कई स्वयंसेवक सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का राजनीति से सीधा संबंध नहीं है और उसका काम समाज को जोड़ना है. मोहन भागवत ने भारतीय समाज की मूल भावना पर बात करते हुए कहा कि भारत का आपसी संबंध लेन-देन पर नहीं, बल्कि अपनत्व पर आधारित है. उन्होंने भारत को “धर्म प्राण” देश बताते हुए कहा कि यहां की सनातन परंपरा कभी नहीं बदलती. ऋषि-मुनियों की परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा यह भावना रही है कि पूरा विश्व एक परिवार है और ज्ञान सबके साथ साझा किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम RSS के व्यापक शताब्दी संपर्क अभियान का हिस्सा है. इसमें वरिष्ठ RSS नेताओं और आमंत्रित वक्ताओं ने समाज, संस्कृति और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे. सलमान खान जैसी चर्चित हस्ती की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया और यह कार्यक्रम लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें