×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन से किया हमला, सिविलियन एयरक्राफ्ट को बनाया ढाल... कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की. तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी फायरिंग हुई.

Author
09 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
01:50 AM )
पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन से किया हमला, सिविलियन एयरक्राफ्ट को बनाया ढाल... कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी जानकारी
Advertisement

पहलगाम हमले के गुनहगारों को सजा देने के लिए चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाकर पाक आर्मी ने गुरुवार की रात भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए. हालांकि, भारत ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इन हमलों को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान ने इन हमलों में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया. इसी को लोकर भारतीय विदेश मंत्रालय और सेना ने प्रेस कॉन्फ्रें कर पूरी जानकारी दी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नई जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की. तंगधार, उरी और उधरपुर में भारी फायरिंग हुई.


पाक ने हमले के लिए तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया!

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में 36 जगहों पर हमले किए. यह भी सामने आया है कि इस हमले में पाकिस्तान ने तुर्की में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. मार गिराए गए ड्रोन के मलबे की जांज की जा रही है. 

भारतीय वायुसेना ने इस हमले का त्वरित जवाब देते हुए एक ड्रोन काउंटर अटैक किया, जिसमें पाकिस्तान की सर्विलांस रडार प्रणाली को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तानी फौज को इस जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है और यह उसके सैन्य अभियान के लिए एक बड़ा झटका है.

पाकिस्तान ने नागरिक विमानों को बनाया ढाल

सोफिया कुरैशी ने बाताया कि पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया, बल्कि उसे एक ढाल की तरह इस्तेमाल किया है. जब यह हमला किया गया, उस समय कराची और लाहौर जैसे बड़े शहरों में पैसेंजर प्लेन उड़ान भर रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान जोखिम में डाली गई. भारतीय सुरक्षाबलों ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान संयम बरता और जवाबी हमले को सीमित रखा, ताकि आम नागरिकों को नुकसान न हो. इस रक्षात्मक और संवेदनशील रुख की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है.

PAK ने कल रात दागे थे 500 से ज्यादा ड्रोन

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात सहित करीब 24 शहरों पर एक साथ 500 ड्रोन से हमला किया था. भारत ने पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दिया. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने भारत की पश्चिमी सीमा पर कई बार हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की यह कोशिश भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से की गई थी.

Advertisement

AK के हमले में कई सैनिक घायल, 2 छात्रों की भी मौत

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि पाकिस्तानी हमले में भारत के कई सैनिक घायल हुए हैं. वहीं, 2 छात्रों की मौत भी हुई है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने इस हमले का पूरी जिम्मेदारी और संयक के साथ जवाब दिया.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें