×
जिस पर देशकरता है भरोसा

छिंदवाड़ा में जानलेवा कफ सिरप केस में MP पुलिस का बड़ा एक्शन, दवा कंपनी के मालिक को धर दबोचा, कार्रवाई जारी

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण 20 बच्चों की मौत के बाद दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है. चेन्नई पुलिस की सहायता से मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

Author
09 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:16 AM )
छिंदवाड़ा में जानलेवा कफ सिरप केस में MP पुलिस का बड़ा एक्शन, दवा कंपनी के मालिक को धर दबोचा, कार्रवाई जारी
'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप के मालिक रंगनाथन
Advertisement

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण 20 बच्चों की मौत के बाद दवा कंपनी के मालिक रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है. चेन्नई पुलिस की सहायता से मध्य प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की. जानकारी सामने आई है कि कंपनी मालिक रंगनाथन को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है. मासूम बच्चों की मौत के बाद कंपनी मालिक रंगनाथन फरार था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे अरेस्ट कर लिया. रंगनाथन को आगे की जांच के लिए सुंगुवरछत्रम ले जाया जा रहा है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 20 बच्चों की जिस 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप से मौत हुई थी, वह श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स ने बनाई थी. जांच में खुलासा हुआ कि सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा थी, जिससे बच्चों के गुर्दे (किडनी) फेल हो गए. इस घातक लापरवाही के बाद राज्य सरकार ने श्रीसन फार्मा के सभी उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया. मामले में सिरप लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी जमानत याचिका भी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एडीजे), परासिया ने खारिज कर दी.

छिंदवाड़ा जिले के 18 और बैतूल जिले के 2 बच्चों की मौत

मृतकों में छिंदवाड़ा जिले के 18 और बैतूल जिले के 2 बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद मामले में सीएमएचओ डॉ. नरेश गोनारे और सिविल सर्जन को पद से हटा दिया गया, जबकि डॉ. सुशील कुमार दुबे को सीएमएचओ का प्रभार सौंपा गया. मध्य प्रदेश पुलिस ने मौतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. इसके अलावा, तमिलनाडु की दवा कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बयान

Advertisement

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का कहना है कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी अपराधी बच न पाए. इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 18, बैतूल जिले के 2 तो राजस्थान में 4 बच्चों की मौत किडनी फेल होने की वजह से हो गई. आरोप है कि इन बच्चों की मौत कफ सिरप पीने की वजह से हुई है. इन कफ सिरप में कथित तौर पर कुछ खतरनाक रसायन मिले होने का बात सामने आई है. जिन कफ सिरप पर सवाल उठाए गए हैं उन्हें सबसे प्रमुख नाम 'कोल्ड्रिफ' का है. वहीं ऐसी रिपोर्ट आने के बाद मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है. बता दें कि इसका निर्माण 'श्रीसन फार्मास्युटिकल्स' की ओर से किया जाता है और अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मालिक की गिरफ्तारी कर ली है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें