×
जिस पर देशकरता है भरोसा

छिंदवाड़ा हादसे के बाद मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बैन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया गया है. सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है.

Author
04 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:07 AM )
छिंदवाड़ा हादसे के बाद मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बैन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Advertisement

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है और इस हादसे के लिए जिम्मेदार कोल्ड्रिफ कफ सिरप को पूरे प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया है. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान 

दरअसल पिछले दिनों छिंदवाड़ा जिले में कई बच्चे बुखार के साथ सर्दी-खांसी से पीड़ित थे. इन बच्चों में से 9 की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई और यह कहा गया कि बच्चों की मौत की बड़ी वजह कफ सिरप है. इसी के आधार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है.

Advertisement

मध्य प्रदेश में कोलड्रिफ कफ सिरप बैन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया गया है. सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है.

राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को सिरप की जांच के लिए कहा

Advertisement

उन्होंने आगे कहा है कि सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था. आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई. रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी. राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है. दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

12 प्रकार की दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे 

इस मामले पर राज्य के स्वास्थ्य परिवार कल्याण और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी कहा था कि लगभग 12 प्रकार की दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. अभी 3 दवाइयों के सैंपल की जांच की रिपोर्ट आई है, उनमें किसी प्रकार के ऐसे तत्व नहीं मिले हैं, जिसके कारण यह कहा जा सके कि मौत इन दवाइयों के कारण हुई है. बाकी बची हुई दवाइयों के सैंपल की रिपोर्ट जल्दी आने की उम्मीद है. रिपोर्ट आने के बाद ही समझ में आएगा कि यह कफ सिरप के कारण हुआ है या अन्य किसी दवाई के कारण हुआ है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें