×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक

पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी।

Author
09 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
02:12 AM )
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं. रक्षा मंत्री व सेना प्रमुखों की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी. माना जा रहा है कि इसके साथ ही इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी.  


रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से की मुलाकात


पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. गौरतलब है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए हैं. पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया है. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन व मिसाइल हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया है. 

Advertisement


भारत ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को किया नाकाम


Advertisement

भारतीय सेना का कहना है कि सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों का जबरदस्त जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. भारत ने अपने अटैक में किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया. बावजूद इसके, पाकिस्तान भारत में सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन भारत की सेनाओं ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है. 


भारतीय सेना ने आतंकवादी ठिकानों को बनाया था निशाना


Advertisement

पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी. साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी. 


पाकिस्तान को करारा जवाब देने की तैयारी!


Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से भी हमले किए हैं. भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं. भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब तो दिया ही है. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जवाब दिया है. केंद्र सरकार का कहना है कि भारत के नागरिकों में डर फैलाने के उद्देश्य से, विशेष रूप से पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से, एक सुनियोजित मनोवैज्ञानिक अभियान चलाया गया. यह अभियान पूरी तरह से झूठी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है. केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है. 

यह भी पढ़ें


Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें