×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हमेशा हमें क्यों टारगेट करते…', ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों चुप है बॉलीवुड, सुनील शेट्टी ने कर दिया खुलासा, बोले- लोग डरते हैं, मुझे गालियां मिलती हैं

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की चुप्पी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने बताया है कि बहुत सारे लोग डर से कुछ बोलते नहीं है, उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी डर रहता है. इतना ही नहीं एक्टर ने इस दौरान ये भी कहा है कि आख़िर हमेशा बॉलीवुड को ही क्यों टारगेट किया जाता है.

'हमेशा हमें क्यों टारगेट करते…',  ऑपरेशन सिंदूर पर क्यों चुप है बॉलीवुड, सुनील शेट्टी ने कर दिया खुलासा, बोले-  लोग डरते हैं, मुझे गालियां मिलती हैं
Advertisement
पहलगाम हमले के बाद से ही बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी थी. लेकिन ज़्यादातर स्टार्स इस मामले पर चुप्पी साधकर बैठे थे और इस मामले पर जिन्होंने रिएक्ट किया था, उसमें से कुछ हस्तियों ने अपनी पोस्ट में पाकिस्तान का जिक्र तक नहीं किया था. 

बॉलीवुड की चुप्पी पर क्या बोले सुनील शेट्टी!

अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की चुप्पी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने बताया है कि बहुत सारे लोग डर से कुछ बोलते नहीं है, उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी डर रहता है. इतना ही नहीं एक्टर ने इस दौरान ये भी कहा है कि आख़िर हमेशा बॉलीवुड को ही क्यों टारगेट किया जाता है. 

बता दें कि सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म केसरी वीर के प्रमोशन में जुटे हैं, एक्टर हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल किया गया. जिसके जवाब में एक्टर ने कहा कि “बहुत सारे लोग डर से कुछ बोलते नहीं हैं. कुछ लोग चुप रहे होंगे. बहुत सारे लोग हैं माहौल से डरकर, सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से डर कर चुप बैठते हैं. वो लोग फिल्में बनाते हैं देश  के प्रति. नैरेटिव उनकी फिल्मों के थ्रू होती है.”

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि “हर बार बॉलीवुड को ही टारगेट किया जाता है. तो कहीं ना कहीं हम हमें ये देखना चाहिए कि हमेशा बॉलीवुड क्यों? हमेशा क्यों हम बॉलीवुड को ही टारगेट करते रहते हैं? हर चीज में... ड्रग्स के बारे में, तो बॉलीवुड है? बाकी चीजों के बारे में भी बॉलीवुड है. कहीं ना कहीं इस वजह से डर बैठा हुआ है. हमारे एक्टरों को वो कॉन्फिडेंस देना जरूरी है कि आप आगे आइए. आप जो बोलना है बोलिए. हम आपके साथ हैं. आज मैं बोल रहा हूं तो मुझे उतनी नेगेटिव बैकलैश भी मिल रही है. कितनी सारी गालियां मेरे टाइमलाइन पर आती रहती हैं.जिस दिन हमला हुआ उसी दिन मैंने अपनी स्टेटमेंट और अपनी फीलिंग कह दी. इसलिए मैं फिल्में भी वैसे ही करता हूं. मेरा बर्ताव भी वैसा है और और मैं सोचता भी वैसा ही हूं.”

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए Khans!

बता दें कि सलमान, शाहरुख, सैफ अली खान समेत कई हस्तियों ने ऑपरेशन सिंदूर रिक्टर नहीं किया है, वहीं आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन ने फिल्म सितारे ज़मीन पर के ट्रेलर रिलीज होने से पहले एक पोस्ट कर इसपर प्रतिक्रिया दी थी. देरी से पोस्ट करने की वजह से आमिर खान को काफी ट्रोल किया गया था.  वहीं सलमान और शाहरुख समेत कई स्टार्स की चुप्पी पर भी सवाल उठे थे और सोशल मीडिया पर इनकी खूब फजीहत हुई थी. 

इन भारतीय हस्तियों के कम हुए फॉलोअर्स!

 रिपोर्ट्स की माने तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई इंडियन हस्तियों के फॉलोअर्स भी कम होते नज़र आए थे. खबरों की मानें तो बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में काफी गिरावट आई है. बताया जा रहा है की ऑपरेशन सिंदूर के बाद आलिया भट्ट के 90 हज़ार से भी ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं. वहीं अक्षय कुमार के 50 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स कम होने की बात की जा रही है. 

इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 38 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स कम हो गए हैं. वहीं जान्हवी कपूर के 25 हज़ार, सारा अली खान के 40 हज़ार, अजय देवगन के 10 हज़ार और टीवी एक्ट्रेस हिना खान के 4 हज़ार फॉलोअर्स कम हो गए हैं. एक्ट्रेस ने तो अपनी एक पोस्ट में भी इसे लेकर कहा है की हेटर्स अनफॉलो कर सकते हैं और उन्हें इससे कोई दिक़्क़त नहीं है. 

ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया था बदला!
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद हर किसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक्शन लेने की मांग की थी. वही 7 मई को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम का बदला लिया था. इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बौखला गया था और उसने इंडिया को निशना बानने की कोशिश की, हालांकि भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर ज़ोरदार सबक सिखाया था, जिसके बाद से ही बॉलीवुड की बड़ी बड़ी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें