×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 Movie Review: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, दूसरे पार्ट में और भी ज्यादा खतरनाक हुए रणवीर, जाने कैसी है फिल्म

धुरंधर 2 रिलीज़ हो चुकी है, फिल्म को लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है, अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसका रिव्यू जान लें और ये पता कर लें की रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में कितना दम है.

Dhurandhar 2 Movie Review: नोटबंदी से अतीक अहमद तक, दूसरे पार्ट में और भी ज्यादा खतरनाक हुए रणवीर, जाने कैसी है फिल्म
Advertisement

आज बात होगी उस फिल्म की जिसका इंतजार खत्म होते ही Theatres में 'धमाका' हो गया है. जी हां, धुरंधर 2. क्या ये फिल्म सिर्फ एक सीक्वल है या फिर एक नई मिसाल? क्या इस बार भी वही खौफ है जो पहले पार्ट में था?  कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, चलिए बताते हैं आपको धुरंधर 2 का रिव्यू

धुरंधर 2 में क्या दिखाया गया?

सबसे बड़ा सवाल—क्या ये पहले पार्ट से बेहतर है? देखिए, पहला पार्ट एक 'इमोशनल रिवेंज' था, लेकिन 'धुरंधर 2' एक 'पॉलिटिकल और माइंड गेम' है.  जहां पहले पार्ट में सिर्फ गोलियां चलती थीं, यहां गोला बारूद के साथ चालें चली जा रही हैं. जहां पहले पाकिस्तान की गलियों में आपको मेजर्स ने घुमाया था तो इस बार अतीक अहमद का राज बताया है, दाऊद की हालत दिखाई है, नोटबंदी से लेकर चायवाले ने कैसे पाकिस्तान की बैंड बजाई है वो भी दर्शाया है. 

कुछ सीन्स थोड़े से लंबे खींचे गए हैं

Advertisement

On A Simple Note ये समझिये कि फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा है. अगर पिछला पार्ट एक मोहल्ले की लड़ाई थी, तो ये पूरे सिस्टम के खिलाफ जंग है. पहले 20 मिनट थोड़े धीमे लग सकते हैं, लेकिन उसके बाद फिल्म जो रफ्तार पकड़ती है, वो आपको सांस लेने का मौका नहीं देती. हां एक डेढ़ घंटा बीत जाने पर आप ये जरूर कहोगे कि अभी और कितनी लंबी है ? कहने का मतलब है कि कुछ कुछ सीन्स थोड़े से लंबे खींचे गये हैं Otherwise फिल्म शानदार है. 

फिल्म की कास्ट ने किया दमदार अभिनय

संजय दत्त SP ASLAM के किरादार में फिर मज़ेदार लगे है….मेजर इक़बाल पहले से ज़्यादा ख़तरनाक…अर्जुन रामपाल की एक्टिंग में इतना दम दिखता है कि जब जब उन्हें देखो सच में नफ़रत होने लगती है…यालीना बनी सारा अर्जुन की ख़ूबसूरती और आँखों से किए गये अभिनय ने सबका ध्यान अपनी तरफ़ खींचा है और बाकि राकेश बेदी हो या आर माधवन समेत सारे कलाकारों की एक्टिंग बहुत शानदार है. 

Advertisement

रणवीर ने थिएटर्स को स्टेडियम बना दिया

अब बात करते हैं उस 'सरप्राइज एलिमेंट' की जिसने थिएटर्स को स्टेडियम बना दिया—रणवीर सिंह! उन पर फिल्माया गया वो गाना सिर्फ एक डांस नंबर नहीं है.  वो फिल्म की डार्क टोन में एक 'करंट' जैसा काम करता है. रणवीर की जो एनर्जी है और रहमान का जो म्यूजिक है, वो सीधा आपके दिमाग पर स्ट्राइक करता है. ये गाना कहानी को एक बहुत बड़े 'प्लॉट ट्विस्ट' की तरफ मोड़ देता है.आपको याद है पिछले पार्ट में अक्षय खन्ना सिर्फ़ अपनी एंट्री से लाइमलाइट लूट कर ले गये थे…इस बार वही शॉट अपने जसकीरत…मतलब हमज़ा..मतलब रणवीर सिंह पर फ़िल्माया गया है. 

कैसे मोदी सरकार का नोटबंदी का फ़ैसला सही था?

अब आते हैं सबसे अहम सवाल पर—रहमान डकैत कहाँ गया? क्या वो मर गया? क्या वो वापस आएगा? देखिए, डायरेक्टर ने यहाँ बहुत बड़ा दांव खेला है. रहमान डकैत इस बार शरीर में कम और 'खौफ' में ज्यादा दिखता है. उसकी विरासत, उसके गुर्गे और उसकी छोड़ी हुई दहशत ही इस फिल्म की असली विलेन है. आप यक़ीं मानिए ये पूरी फ़िल्म रणवीर के इर्द गिर्द घूमती है, कैसे हमज़ा बनकर जसकीरत ने भारत के वो मिशन पूरे किये जो कई साल से अटके थे, फ़िल्म का एक सीन दिखाता है कि कैसे मोदी सरकार का नोटबंदी का फ़ैसला सही था ?

दमदार है सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर

Advertisement

"सिनेमैटोग्राफी की बात करें तो फिल्म 'इंटरनेशनल' लगती है. हर फ्रेम में जो 'रॉनेस' (Rawness) है, वो काबिले तारीफ है. बैकग्राउंड स्कोर इतना दमदार है कि अगर आप इसे अच्छे साउंड सिस्टम पर न देखें, तो आप बहुत कुछ मिस कर देंगे. मतलब असली मज़ा थिएटर में ही बैठकर देखने का है. शरारत की तरह कोई तड़कता भड़कता SONG तो नहीं है फिल्म में लेकिन एक ROMANTIC TRACK लास्ट में सुनाई देता है. डायलॉग्स ऐसे हैं जिन्हें आप घर ले जाएंगे—खासकर वो सीन जहाँ 'विरासत' और 'वजूद' की बात होती है लेकिन हां गालियां घर लेकर मत जाइएगा बहुत हैं….!

यामी गौतम का भी एक छोटा सा रोल आपका दिल जीत लेगा

कहानी अतीक से शुरू होगी, फिर LYARI में क्या बदला वो दिखाएगी, फिर धुरंधर की बदौलत कैसे UNKNOWN गनमैन भारत के दुश्मनों को एक एक कर ठोकेंगे, वो आप देखेंगे. कई DIALOGUES आपको पसंद आएँगे लेकिन बार बार DURATION आपको थोड़ा सा परेशान कर सकती है. TWIST ये भी है कि FILMMAKER ADITYA DHAR की मैडम यानि की उनकी पत्नी और ACTRESS यामी गौतम का भी एक बहुत छोटा सा लेकिन प्यारा सा ROLE है.

धुरंधर 2 का लास्ट सीन में आपको चौंका देगा

लेकिन एक बड़ा मज़ेदार TWIST है…मतलब पिछले पार्ट में और इस पार्ट में एक ऐसी शख़्सियत है जो धुरंधर 2 के लास्ट सीन में आपको ऐसा चौंकाएगी, ऐसा चौंकाएगी की आप सच में हैरान रह जाएंगे….उस सीन पर अगर आपने तालियां नहीं बजाई तो कहिएगा…रणवीर अपने रोल में एक बार फिर जचे है…बाकि पूरी स्टारकास्ट जिसमें आर माधवन समेत कई एक्टर्स हैं सबने ज़बरदस्त काम किया है. 

Advertisement

क्यों देखनी चाहिए धुरंधर 2

अब सवाल ये है कि क्या आपको ये फिल्म देखनी चाहिए? अगर दिल में देशभक्ति है, देखना चाहते हैं उन REAL गुमनाम HEROES की कहानी, तो बिल्कुल देख आइये..! अगर आप 'धुरंधर' के फैन हैं, तो ये आपके लिए एक ट्रीट है. ये फिल्म दिखाती है कि सीक्वल सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं, बल्कि कहानी को मुकम्मल करने के लिए बनाए जाते हैं. वो अलग बात है कि फि्लम ने पहले ही दिन इतनी कमाई कर ली कि पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये. एक घंटे में एक लाख से ज्यादा टिकट अगर किसी फिल्म के बुक हो तो आप इमेजिन कर सकते हैं इसकी कमाई.सोचिये पहले दिन लगभग 100 करोड़, पेड प्रिव्य मिला ले तो टोटल 144 करोड पहले दिन. अब तक फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ALL TIME RECORD बना चुकी है.

यह भी पढ़ें

तो फिर जाइये जाइये फिल्म को देखकर आइये और जो लोग इसे PROPGANDA फिल्म बता रहे हैं उनको आकर जवाब भी दीजिए कि हर चीज जिसमें मोदी आ जाएं वो PROPGANDA नहीं होती. मेरी तरफ से इस फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार्स.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें