×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Stree 2 के आगे हारे Shahrukh - Sunny Deol, एक झटके में तोड़ा इतना बड़ा रिकॉर्ड !

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म ने अब तक कई बड़ी फ़िल्मों को मात दे डाली है ।वहीं अब स्त्री 2 ने शाहरुख़ खान की पठान और सनी देओल की ग़दर 2 को बॉक्स ऑफिस करारी मात दी है ।दरअसल शाहरुख़ की पठान ने हिंदी बेल्ट में 524.53 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

Stree 2 के आगे हारे Shahrukh - Sunny Deol, एक झटके में तोड़ा इतना बड़ा रिकॉर्ड !
Advertisement
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जबसे ये फ़िल्म रिलीज़ हुई है।तभी से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।फ़िल्म को रिलीज़ हुए 23 दिन से ज़्यादा हो चुके हैं।लेकिन अभी भी ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है।राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म ने अब तक कई बड़ी फ़िल्मों को मात दे डाली है ।वहीं अब स्त्री 2 ने शाहरुख़ खान की पठान और सनी देओल की ग़दर 2 को बॉक्स ऑफिस करारी मात दी है । 
स्त्री के आगे नहीं टिक पाए Shahrukh - Sunny !
दरअसल शाहरुख़ की पठान ने हिंदी बेल्ट में 524.53 करोड़ रूपये की कमाई की थी।जबकि स्त्री 2 ने अब तक 526 करोड़ की कमाई डाली है। इसके अलावा स्त्री 2 ने सनी देओल की ग़दर 2 को भी धूल चटा दी है।दरअसल गदर 2 ने हिंदी बेल्ट में 525.70 की कमाई थी।अब स्त्री 2 ने इन दोनों ही फ़िल्मों के नेट Collection को मात दे दी है।वहीं अभी भी स्त्री 2 थियेटर्स में जमकर खड़ी है।कहना ग़लत नहीं होगा की राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्त्री 2  ने शाहरुख़ और सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स की फ़िल्मों को मात दे दी है।

बता दें कि पिछले साल की शुरुआत में शाहरुख़ खान की फ़िल्म पठान रिलीज़ हुई थीं। फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में नज़र आए थे।इस फ़िल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ का कारोबार किया था। लेकिन अब स्त्री 2 ने हिंदी बेल्ट में शाहरुख़ की पठान को मात दे दी है।बात करें सनी देओल की गदर 2 की इस फ़िल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फ़िल्म में सनी देओल के साथ साथ अमीषा पटेल और Utkarsh Sharma भी अहम रोल में नज़र आए थे। ग़दर 2 का पहला पार्ट इतना बड़ा हिट हुआ था की दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में ग़ज़ब का क्रेज़ था और यही वजह थी की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।लेकिन स्त्री 2 के आगे सनी देओस भी नहीं टिक पाए।

बात करें स्त्री 2 की तो इस फ़िल्म का पहला स्त्री साल 2018 में रिलीज़ हुआ था। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। दर्शकों को ये फ़िल्म इतनी पसंद आई थी की सालो से इसके दूसरे पार्ट का इंतज़ार किया जा रहा था। वहीं अब स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फ़िल्मों को धूल चटा दी है।रणबीर कपूर की एनिमल  से लेकर सनी देओल की ग़दर 2 तक स्त्री 2 सब पर भारी पड़ रही है। इतना ही नहीं सलमान , शाहरुख़ और आमिर खान भी स्त्री 2 के आगे नहीं टिक पाए हैं।जबसे ये फ़िल्म रिलीज़ हुई है।लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है।

बता दें कि फ़िल्म की कमाई के आँकड़े  देखकर साफ़ लग रहा है की स्त्री 2 को लेकर लोगों में गजब का क्रेज़ बना हुआ है।बता दें कि स्त्री 2 में भी चंदेरी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।इस पार्ट में लोग सरकटे से डरे हुए हैं लोग इस बार स्त्री से मदद मांद रहे हैं।फ़िल्म में हॉरर के साथ साथ ज़बरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिली है।फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपार शक्ति खुराना भी अहम रोल में नज़र आए हैं।फ़िल्म में इस बार अक्षय कुमार और वरूण धवन का भी ज़बरदस्त कैमियो है जो की लोगों के लिए बड़े सरप्राइज़ लेकर आए हैं।अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को लेकर जिस तरह का हाइप बना हुआ है। उसे देखकर लग रहा है की ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आँकड़ा पार कर सकती है।स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन की वेधा भी रिलीज़ हुई थी।ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्सऑफिस पर स्त्री 2 के सामने नहीं टिक पाई हैं।खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर कितने दिनों तक टिक पाती है।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें