जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

आधी रात बिना सिक्योरिटी सड़कों पर दौड़ाई रॉल्स-रॉयस, अनंत अंबानी-राधिका की लॉन्ग ड्राइव का Video वायरल

अक्सर भारी सिक्योरिटी टीम के साथ नजर आने वाले अनंत अंबानी के साथ इस पर कोई गार्ड नजर नहीं आया. वह खुद ही कार लेकर निकल गए.

आधी रात बिना सिक्योरिटी सड़कों पर दौड़ाई रॉल्स-रॉयस, अनंत अंबानी-राधिका की लॉन्ग ड्राइव का Video वायरल
Advertisement

Anant Ambani And Radhika Viral Video: अंबानी परिवार की हर बात सुर्खियों में आ जाती है. चाहे नीता अंबानी की हाई क्लास पार्टी हों या फेस्टिवल सेलिब्रेशन. अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जो किसी इवेंट का नहीं बल्कि रोमांटिक डेट नाइट का है. 

दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे-बहू अनंत अंबानी और राधिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. जिसमें राधिका पति अनंत अंबानी के साथ मुंबई की सड़कों पर लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ ले रही हैं. दोनों लेट नाइट लॉन्ग ड्राइव पर निकले. उन्होंने मुंबई की बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड रॉल्स-रॉयस (Rolls Royace) से राइड की. इस दौरान अनंत अंबानी ड्राइव कर रहे थे और राधिका उनके बगल में बैठी थीं. 

देखें Video 

Advertisement

अक्सर भारी सिक्योरिटी टीम के साथ नजर आने वाले अनंत अंबानी के साथ इस पर कोई गार्ड नजर नहीं आया. वह खुद ही कार लेकर निकल गए. दोनों अपने इन खास पलों को काफी एंजॉय कर रहे थे. वीडियो देखकर लग रहा है उनके बगल में चल रही कार से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान सी लिंक पर अनंत अंबानी की रॉल्स-रॉयस फर्राटे भर रही है. राधिका और अनंत दोनों इस ओपन कार में हवा से बातें कर रहे थे. 

अनंत-राधिका की ये केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग रिएक्ट भी कर रहे हैं. यूजर्स ने अनंत और राधिका की सादगी की काफी तारीफ की है. वहीं, कुछ लोगों ने अनंत-राधिका के इस प्राइवेट और खास मोमेंट का वीडियो बनाने पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि कपल को इन पलों में प्राइवेसी देनी चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- जब '26/11 हमले' का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के ये दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था इमोशनल

यह भी पढ़ें

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी साल 2024 में हुई थी. वेडिंग फंक्शन में देश ही नहीं दुनिया से दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं और अपने फैमिली बिजनेस फार्मास्युटिकल कंपनी एनकोर हेल्थकेयर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें