×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, गर्लफ़्रेंड ईशा रिखी संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर Viral हुईं फोटोज

बादशाह ने चुपचाप शादी कर ली है. उनके साथ दुलहन के रुप में एक्ट्रेस ईशा रिखी दिख रही हैं. ये फ़ोटोज़ उनकी मां ने शेयर की हैं.

बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, गर्लफ़्रेंड ईशा रिखी संग लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर Viral हुईं फोटोज
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर बादशाह बीते कई दिनों से अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवादों में है. उनके इस गाने को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है. साथ ही रैपर के ख़िलाफ़ लुक आउट नोटिस भी जारी हो रखा है. 

क्या बादशाह ने ईशा रिखी से की शादी?

वहीं इस बीच बादशाह से जुड़ी कुछ तस्वीरें और क्लिप्स भी वायरल हो रही हैं. जिसने बादशाह के फैंस को झटका दिया है. वायरल हो रहीं तस्वीरें और वीडियो देखकर लग रहा है कि बादशाह ने चुपचाप शादी कर ली है. उनके साथ दुलहन के रुप में एक्ट्रेस ईशा रिखी दिख रही हैं. ये फ़ोटोज़ उनकी मां ने शेयर की हैं. 

Advertisement

कितने सालों से एक-दूसरे को कर रहे डेट?

बता दें कि ईशा और बादशाह के लिंकअप की खबरें पहले भी आ चुकी हैं. वहीं उनकी शादी की ख़बर की भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि क़रीब 5 साल से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं. हालांकि इस पर बादशाह या ईशा की तरफ़ से कभी कोई बयान सामने नहीं आया. 

शादी की फ़ोटोज़ ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर की शेयर

Advertisement

ईशा रिखी की मां पूनम रिखी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने बादशाह के फैंस को तगड़ा झटका दिया है. उन्होंने बादशाह और ईशा की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों दुल्हा- दुलहन बने दिख रहे हैं. वहीं फ़ोटोज़ पोस्ट शेयर करने के साथ एक्ट्रेस की मां ने लिखा, गॉड ब्लेस यूं. 

ईशा की मां ने शेयर किया वीडियो

बता दें कि ईशा रिखी की मां पूनम ने एक क्लिप भी शेयर की है, जिसमें पंडितजी मंत्र पढ़ रहे हैं और बादशाह और ईशा फेरे ले रहे हैं. इतना ही नहीं एक क्लिप में बादशाह और ईशा एक दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं. 

बादशाह ने ईशा के साथ किया मज़ाक

Advertisement

इसके अलावा मजाक में बादशाह ईशा का गला कसने की एक्टिंग भी करते हैं, इसके बाद परिवार के साथ कई फ़ोटोज़ देखने को मिलती हैं. फ़ोटोज़ में अलग-अलग रस्में दिख रही हैं.कुछ फ़ोटोज़ में घरवाले आशीर्वाद भी दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये सारे पोस्ट 24 मार्च 2026 के है.

पहले भी हो चुकी है बादशाह की शादी 

बता दें कि बादशाह की शादी पहले भी हो चुकी हैं, वो तलाक़शुदा है, उनकी एक्स वाइफ़ का नाम जैस्मिन मसीह है. दोनों की मुलाकात फैसबुक पर हुई थी. इसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. फिर दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका 2017 में जन्म हुआ था. वहीं ईशा रिखी से बादशाह की डेटिंग की खबरें 2022 में आना शुरु हुई थीं.

Advertisement

शादी पर बादशाह-ईशा ने साधी चुप्पी!

फ़िलहाल दोनों ने ना ही तो डेटिंग की खबरों पर कुछ रिएक्ट किया है, और ना ही शादी की खबरों पर दोनों में से किसी ने चुप्पी तोड़ती है. कुछ लोगों का मानना है कि ये एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है. खैर देखने वाली तो ये होगी की बादशाह अपनी शादी पर कुछ रिएक्ट करते हैं या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें