×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सबको डराने आ रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले इसे इसी साल रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसको अगले साल तक के लिए शेड्यूल कर दिया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.

'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सबको डराने आ रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया!
Advertisement
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म  'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' काफी दिनों से चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं इस बीच फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. जिसे जानने के बाद सिद्धार्थ और तमन्ना भाटिया के फैंस हैरान रह जाएंगे. 

इस दिन रिलीज़ होगी 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’!

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अब  15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  पहले इसे इसी साल रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसको अगले साल तक के लिए शेड्यूल कर दिया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.  उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''जंगल फुसफुसा रहा है. शक्ति 15 मई, 2026 को मुक्त होगी.  तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर एक रोमांचक सफर के लिए.”

किस पर बेस्ड है 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’!

फिल्ममेकर का दावा है कि 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी, जो मध्य भारत के जंगली और रहस्यमयी इलाकों पर आधारित है.  इसमें दर्शक रोमांचक सफर, सदियों पुरानी गाथाएं और गुप्त मंदिरों से रूबरू होंगे.  फिल्म की शूटिंग जंगलों में की गई है, ताकि दर्शक प्राकृतिक खूबसूरती और वास्तविकता का अनुभव ले सकें. 

फिल्म के टीजर ने बढ़ाया सस्पेंस!
बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. टीजर की शुरुआत में एक महिला रेड कलर की साड़ी में कार से बाहर निकलती नजर आई और दौड़ते हुए जंगल की ओर जाती है.  इस दौरान उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और खून आने लगता है, बावजूद इसके वो नहीं रुकती.  इसके बाद दिखाया जाता है कि वो जंगल में एक दिया जलाकर आगे बढ़ती है.  इस दौरान उसके सामने एक चेतावनी भरा बोर्ड आता है, जिस पर लिखा है, 'सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है', ये देखने के बाद वह डर जाती है और अपनी साड़ी से चेहरे को ढंककर, हाथ में मशाल लिए जंगल के बीच दौड़ने लगती है.  फिर अचानक जंगल के दोनों तरफ लाल रंग की आंखें दिखती हैं, जैसे जंगल जाग गया हो. 

एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहीं फिल्म!
बता दें कि इस फिल्म का ऐलान  पिछले साल छठ के मौके पर हुआ था. मेकर्स ने तब ये भी कंफर्म किया था कि फिल्म अगले साल यानी 2025 में छठ उत्सव के दौरान रिलीज की जाएगी.  लेकिन अब ये  अगले साल 15 मई 2026 को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है. वहीं एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें