×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हर वॉर एक प्रोपेगेंडा है', भारत-पाक तनाव के बीच स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट, बोलीं- परिवार में किसे खोना चाहते हो

स्वरा भास्कर ने भारत और पाक के बीच छीड़ी जंग के बीच अपने इंस्टा स्टोरी पर जियोर्ज ओरवेल के एक कोट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हर वॉर प्रोपेगेंडा है, सारी चीख-पुखार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है जो फाइट नहीं कर रहे हैं.

'हर वॉर एक प्रोपेगेंडा है',  भारत-पाक तनाव के बीच स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट, बोलीं- परिवार में किसे खोना चाहते हो
Advertisement
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिस तरह से पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है. उसके बाद से ही वो तिलमिला आ रहा है, पाकिस्तान  की बौखलाहट साफ़ देखने को मिल रही है. नापाक हरकत करने में मशहूर पाकिस्तान ने भारत के बार्डर से सटे इलाकों में ड्रोन से हमला करने की घटिया कोशिश की थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था. फ़िलहाल पाक और भारत के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. 

स्वरा भास्कर ने वॉर को बताया प्रोपेगेंडा!

वहीं इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने जियोर्ज ओरवेल का कोट शेयर करते हुए वॉर को प्रोपेगेंडा बताया है. ये वही स्वरा भास्कर हैं जो एक टाइम पर सोशल मीडिया पर ऑल आईज ऑन राफा करते थक नहीं रही थी. लेकिन अब भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ रहा है तो स्वरा भास्कर इस वॉर को प्रोपेगेंडा  बता रही हैं. 

मोदी सरकार से नफ़रत में स्वरा भास्कर इस कदर चूर हैं कि इस माहौल में भी भड़काऊ बयान बाजी कर रही हैं. स्वरा भास्कर ने भारत और पाक के बीच छीड़ी जंग के बीच अपने इंस्टा स्टोरी पर जियोर्ज ओरवेल के एक कोट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि "हर वॉर प्रोपेगेंडा है, सारी चीख-पुखार, झूठ और नफरत हमेशा उन लोगों से आती है जो फाइट नहीं कर रहे हैं. "

इसके अलावा स्वरा भास्कर की एक और पोस्ट वायरल हो रही है. जिसमें उन्होंने एक इंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि “जो वॉर चाहते हैं वे एक बार अपने फैमिली मेंबर्स को देखे और डिसाइज करें उनमें से आप किसे खोने के लिए तैयार हैं क्योंकि अगर हम वॉर में उतरते हैं तो ये सिर्फ बॉर्डर पर नहीं बल्कि सचमुच आपके घर के बाहर लड़ी जाएगी.”

भारत ने पाक को दिया मुंहतोड़ जवाब!
भारत लगातार पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर रहा है. भारत ने पहली बार S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर पाकिस्तान की 15 सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है. भारत ने हवा में ही पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया है. सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि 07 और 08 मई 2025 की  रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से श्रीनगर, जम्मू, अवंतीपुरा, अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, चंडीगढ़, नल, भटिंडा,  फलौदी, भुज और समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की थी. लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है.

पाकिस्तान पर भारत का OTT स्ट्राइक!

भारतीय सरकार ने पाकिस्तान पर ओटीटी स्ट्राइक कर दी है. अब पड़ोसी मुल्क की एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भी भारत ने तोड़ दिया है. अब भारत में पाकिस्तानी कंटेंट की भी सफ़ाई हो गई है. सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को सख्त निर्देश दिए हैं चाहे वो फ्री हो या फिर पेड अब से ना पाक के गाने बजेंगे ना ही वेब सीरीज़, ना पॉडकास्ट, ना पाकिस्तानी ड्रामा और फिल्में देखे जा सकेंगे. सरकार की तरफ़ से साफ़ साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू होने हैं. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है. 

क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर!
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 नाम और धर्म पूछकर टूरिस्ट्स की हत्या कर दी थी.  इस घटना से हर कोई हिल गया था.  पूरा देश भारतीय सरकार से इंसाफ की गुहार लगा रहा था और आखिरकार सरकार ने न्याय कर दिया है. इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई कर साबित कर दिया है कि भारत छुप बैठने वालों में से नहीं है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें