×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ड्रग्स केस में जेल से रिहा हुईं एजाज खान की पत्नी, वायरल वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुईं एजाज खान की पत्नी फॉलन गुलीवाला अब जेल से रिहा हो चुकी हैं. उनकी रिहाई का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए और दुआएं देने लगे.

ड्रग्स केस में जेल से रिहा हुईं एजाज खान की पत्नी, वायरल वीडियो देख फैंस हुए इमोशनल
Advertisement
एक्टर एजाज खान और उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला की ज़िंदगी में आखिरकार एक नई सुबह आई है. ड्रग्स केस में छह महीने की जेल काटने के बाद अब फॉलन की रिहाई हो चुकी है, और इस इमोशनल रीयूनियन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

क्या हुआ था छह महीने पहले?

पिछले साल एक छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने एजाज खान के घर से संदिग्ध ड्रग्स जब्त किए थे. जांच के बाद उनकी पत्नी फॉलन गुलीवाला को गिरफ्तार किया गया और मुंबई की भायखला जेल भेजा गया. इस मुश्किल घड़ी में एजाज ने हर कदम पर अपने रिश्ते को थामे रखा.

फॉलन ने जेल में बिताए अपने छह महीने कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ गुज़ारे. इस दौरान एजाज लगातार उनके सपोर्ट में डटे रहे . कोर्ट की कार्यवाही से लेकर मीडिया के सवालों तक, उन्होंने अपने रिश्ते की गरिमा को कभी कम नहीं होने दिया.ये वक्त सिर्फ एक कानूनी लड़ाई का नहीं, बल्कि प्यार और धैर्य की भी परीक्षा थी.

 रिहाई का दिन: एक नई शुरुआत

जैसे ही फॉलन जेल से बाहर आईं, जेल के बाहर एक बेहद इमोशनल नज़ारा देखने को मिला.एजाज खान फूलों का गुलदस्ता लेकर अपनी पत्नी का स्वागत करने पहुंचे थे.सबसे खास बात — फॉलन नंगे पांव थीं, और एजाज ने खुद अपने हाथों से उन्हें जूती पहनाई. ये छोटा सा लेकिन बेहद गहरा इशारा पूरे देश के दिलों को छू गया.

फॉलन ने अपने ससुर को देखा तो वो सीधे जाकर उनके गले लग गईं. फिर अपने बेटे से मिलते वक्त वो बेहद भावुक हो गईं.छह महीने का दर्द, दूरी और तड़प सब आंसुओं में बह गया. पूरा परिवार फिर से एकजुट हुआ, और इस मिलन में सिर्फ खुशी ही नहीं, एक नई उम्मीद भी थी.

एजाज खान का इंस्टाग्राम पोस्ट

एजाज ने इस खूबसूरत पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा:
"हर अंधेरी रात के बाद एक सुबह होती है। हमने वो रातें भी देखीं, और अब ये सुबह भी। तुम्हारी वापसी मेरे लिए सिर्फ राहत नहीं, मेरा पूरा वजूद है। वेलकम बैक, माई लव। अब कोई फासला नहीं।"
इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया.

सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने इस जोड़ी को बधाइयां दीं.
लोगों ने लिखा:
“एजाज भाई, आपने सच में एक मिसाल कायम की है।”

“मुसीबत में साथ देने वाला ही असली साथी होता है।”

“रियल लाइफ का रियल हीरो।”

अब जब फॉलन घर लौट चुकी हैं, तो एजाज और उनके परिवार के लिए यह एक नई शुरुआत का मौका है. बीते कुछ महीने मुश्किल भरे थे, लेकिन अब दोनों साथ हैं और आगे की ज़िंदगी को नए सिरे से शुरू करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें