×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Air India Plane Crash की घटना से अनुपम खेर का हुआ बुरा हाल, बोले- ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है

अहमदाबाद विमान हादसे से बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर को गहरा सदमा लगा है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.

Air India Plane Crash की घटना से अनुपम खेर का हुआ बुरा हाल, बोले- ये हादसा सिर्फ खबर नहीं, दुखों का पहाड़ है
Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे ने सभी को हैरान कर दिया है. इस घटना से पूरा देश दुखी है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं. वहीं अब अनुपम खेर ने एयर इंडिया विमान हादसे पर दुःख जताया है. 

अनपुम खेर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हादसे से प्रभावित हुए परिवारों के साथ खड़े हैं. वीडियो में अनुपम कहते हैं, "अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा सिर्फ एक समाचार नहीं, बल्कि यह दुख का पहाड़ है, जो न जाने कितने घरों पर टूट पड़ा है. वह विमान सिर्फ चलती हुई एक मशीन नहीं थी, वह एक उम्मीद थी, जिसमें बैठे थे हमारे अपने, कोई भारत से था, कोई विदेश से था, कोई किसी की मां थी, कोई बेटे के पास लौट रहा था, तो कोई नौकरी के सफर में था. कोई छुट्टी मनाकर वापस घर जा रहा था, लेकिन किसी को भी क्या पता था कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा बन जाएगी.”

अनुपम खेर वीडियो में आगे कहते हैं, ''मन बेचैन है, दिल मौन है और आंखें नम हैं. हम सब उन परिवारों के साथ हैं, जो आज अपनों को खो बैठे हैं. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि जो लोग इस हादसे में दिवंगत हुए उनकी आत्मा को शांति मिले और जो लोग इस समय पीड़ा में हैं, उन्हें धैर्य, साहस और सहारा दे.”

उन्होंने आगे कहा, "आज न तो भाषा काम आ रही है, और न ही कोई तर्क, बस एक बात कहनी है, हम आपके साथ हैं. पूरी इंसानियत आपके साथ है. और हमारा देश हर पीड़ित परिवार को नमन करता है. ओम शांति, नमन और श्रद्धांजलि.”

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने कैप्शन में लिखा  "अहमदाबाद विमान दुर्घटना- श्रद्धांजलि! ओम शांति!"

 

Advertisement

घटना में 241 यात्री की हुई मौत!
बता दें कि गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी.  यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा.  इस घटना में 241 यात्री की मौत हो गई. 

एयर इंडिया ने जारी किया आधिकारिक बयान
एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक बयान में दुर्घटना की पुष्टि की और लिखा, ''अपडेट: एयर इंडिया पुष्टि करता है कि फ्लाइट एआई171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 12 साल पुराने बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे. विमान ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी.  उड़ान के तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हमें खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई है. केवल एक व्यक्ति बच पाया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.”

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें