×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बुरे फंसे PM मोदी का रोल निभा रहे एक्टर उन्नी मुकुंदन, लगे मारपीट के आरोप, कोर्ट ने भेजा समन

मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन इस वक्त बुरे फंस गए हैं, एक्टर पर मारपीट और गाली-गलौच करने के आरोप लगे हैं, अब कोर्ट ने एक्टर को समन भेजा है, एक्टर जल्द ही पीएम मोदी के किरदार में नज़र आएंगे.

बुरे फंसे PM मोदी का रोल निभा रहे एक्टर उन्नी मुकुंदन, लगे मारपीट के आरोप, कोर्ट ने भेजा समन
Advertisement

 केरल की कक्कानाड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मारपीट के एक केस में मलयालम फिल्मों के अभिनेता उन्नी मुकुंदन को तलब किया है. अदालत ने उन्हें 27 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है.

जानिए क्या है मामला

दरअसल, कुछ समय पहले उन्नी मुकुंदन के खिलाफ उनके पुराने मैनेजर विपिन कुमार ने मारपीट का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. मैनेजर ने बताया था कि उन्नी मुकुंदन ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि विपिन ने टोविनो थॉमस की फिल्म 'नारिवेटा' की तारीफ करते हुए एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था. वह दूसरे अभिनेता की तारीफ करने पर इतने भड़के कि उन्होंने उन्हें खूब मारा-पीटा. इस दौरान अभिनेता ने विपिन कुमार को अपशब्द भी कहे थे.

Advertisement

इस साल की शुरुआत में, 31 मई को, एर्नाकुलम जिला अदालत ने मुकुंदन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की थी. अदालत ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि पुलिस ने केवल जमानती धाराएं ही लगाई हैं. साथ ही, यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस जांच जारी रख सकती है. 

कोर्ट ने एक्टर को भेजा समन

मामले की गहन जांच-पड़ताल करने के बाद कक्कानाड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अब उन्नी मुकुंदन को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया है. इन्फोपार्क पुलिस ने मुकुंदन के खिलाफ जमानती प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था.  इसमें मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप शामिल हैं. 

Advertisement

विपिन कुमार ने एक्टर पर लगाया आरोप

विपिन कुमार ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्नी मुकुंदन अपनी फिल्म 'मार्को' के कारण महत्वपूर्ण नए प्रोजेक्ट न मिलने के कारण तनाव में थे. इसके चलते ही वो अपने आसपास के लोगों पर अक्सर गुस्सा निकालते थे.

एक्टर ने मामले पर साधी चुप्पी

अदालती कार्यवाही अब आगे बढ़ रही है, और अभिनेता को अगले महीने के अंत में समन का पालन करना होगा.  वहीं अभी तक उन्नी मुकुंदन का इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है. 

पीएम मोदी की बॉयोपिक में आएंगे नज़र 

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि उन्नी मुकुंदन पीएम मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' में पीएम की भूमिका निभाएंगे.  इस प्रोजेक्ट को उन्होंने खुद के लिए सुनहरा अवसर बताया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें