जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Dhurandhar 2 Trailer: 'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, ख़ून ही होली खलेंगे रणवीर सिंह

आदित्य धर के डायेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं. वे ल्यारी के 'किंग' बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं.

Dhurandhar 2 Trailer: 'हिंदू बहुत ही डरपोक...', लियारी का बादशाह बन हमजा हुआ खतरनाक, ख़ून ही होली खलेंगे रणवीर सिंह
Advertisement

फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं. उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है. फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर 

आदित्य धर के डायेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं. वे ल्यारी के 'किंग' बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं. ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है. फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है. अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है.

Advertisement

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है. ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे "हौसला – ईंधन – बदला" ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है. 

दमदार अंदाज़ में दिखे सितारे 

ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है. आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है. 

Advertisement

ट्रेलर में दिखे कई शानदार एक्शन सीक्वेंस 

डायरेक्टर आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है.  बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है. 

ट्रेलर देख क्या बोले फैंस

फ़िल्म का ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ लग गई है. लोग जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, Laleeeeeee what a trailer mann

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा., WHAT A MIND BOGGLING TRAILER 

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, Crazy Trailer  Next level

वहीं एक और यूजर ने लिखा, "यह पागलपन भरा होने वाला है इंतज़ार नहीं कर सकता"

धुरंधर: द रिवेंज' तोड़ेगी सारे रिक़ॉ़र्ड

Advertisement

पहली फिल्म 'धुरंधर' ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में.  अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी. ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.

पाँच भाषाओं में रिलीज़ होगी फिल्म

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. आदित्य धर ने इसे लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें