×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दुर्गापुर गैंगरेप केस: CM ममता के बाद अब टीएमसी सांसद काकोली घोष ने दिया विवादित बयान- 'ऐसे मामले हर देश में होते हैं'

दुर्गापुर बलात्कार मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शेख रेयाजुद्दीन, अपू बाउरी और फिरदौस शेख के रूप में हुई है. इसके अलावा, सोमवार सुबह एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

Author
13 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:27 AM )
दुर्गापुर गैंगरेप केस: CM ममता के बाद अब टीएमसी सांसद काकोली घोष ने दिया विवादित बयान- 'ऐसे मामले हर देश में होते हैं'
Advertisement

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सोमवार को दुर्गापुर सामूहिक बलात्कार मामले पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा कोई समाज या राष्ट्र नहीं है, जहां ऐसे मामले नहीं होते.

CM ममता ने लड़कियों को रात में बाहर न निकलने की दी सलाह

यह बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उस सलाह के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने लड़‌कियों को रात में बाहर जाने से परहेज करने की बात कही थी.

टीएमसी नेता ने दिया विवादास्पद बयान

Advertisement

पत्रकारों से बात करते हुए काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "किसी भी समाज में ऐसे एक या दो मामले होंगे, आपको दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं मिलेगा जहां ऐसा न होता हो."

उन्होंने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अपराजिता विधेयक पारित कर दिया है, हालांकि, इसे अभी राष्ट्रपति से मंजूरी मिलनी बाकी है.

क्या बोली काकोली घोष

काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, "हमारा मानना है कि यह एक जघन्य अपराध है. हम चाहते हैं कि अपराधी को सजा मिले. हमने पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपराजिता विधेयक पारित किया था और फिर यह दिल्ली गया, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे अनुमति नहीं दी. यह राष्ट्रपति के पास पड़ा है. सरकार जो कहती है, राष्ट्रपति वही करते हैं. हमारी मांग के बावजूद इसे पारित नहीं किया गया. इसलिए इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है."

दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार

Advertisement

ओडिशा की द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा के साथ 10 अक्टूबर को दुर्गापुर स्थित कॉलेज परिसर के बाहर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था. वह अपने पुरुष मित्र के साथ डिनर के लिए बाहर गई थी.

बलात्कार मामले में चार आरोपियों की हुई गिरफ्तार 

दुर्गापुर बलात्कार मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शेख रेयाजुद्दीन, अपू बाउरी और फिरदौस शेख के रूप में हुई है. इसके अलावा, सोमवार सुबह एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ डिनर के लिए परिसर से बाहर निकली थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और उन पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे.

आरोपियों ने छात्रा के साथ बलात्कार कर मोबाइल फोन भी छीनकर फेंका 

Advertisement

कथित तौर पर आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को भगा दिया और उसे परिसर के पीछे एक जंगली इलाके में घसीटकर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर फेंक दिया. कॉलेज से लौटने पर उसके पुरुष मित्र और अन्य लोगों ने घायल छात्रा को जमीन पर पड़ा पाया. उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पुष्टि की है कि वह ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है.

यह भी पढ़ें

इस बीच, भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है और पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं का हवाला देते हुए कहा है कि उन्हें "पीड़ितों को दोषी ठहराने की आदत है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें