×
जिस पर देशकरता है भरोसा

3 बच्चों-पत्नी की हत्या कर खुद दी जान, 3 दिन तक पड़े रहे शव, कासगंज केस में खुल गया सबसे बड़ा राज

कासगंज में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामलेे में बड़ा खुलासा हुआ है. घटना के बारे में तब पता चला जब एक शख्स घर में शादी का कार्ड देने आया. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया.

Author
22 Feb 2026
( Updated: 22 Feb 2026
01:23 PM )
3 बच्चों-पत्नी की हत्या कर खुद दी जान, 3 दिन तक पड़े रहे शव, कासगंज केस में खुल गया सबसे बड़ा राज
Advertisement

उत्तर प्रदेश के कासगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. आशंका है कि पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गया.

पूरा मामला अमापुर कस्बे का है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. 

तीन दिन से घर में पड़े रहे शव

Advertisement

बताया जा रहा है पांचों का शव तीन दिन से घर में पड़ा था. घटना के बारे में तब पता चला जब एक शख्स घर में शादी का कार्ड देने आया. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, जब कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला तो पुलिस को बुलाया गया. इसके बाद पुलिस  दरवाजा काटकर अंदर दाखिल हुई. 

मृतकों में 50 साल के श्यामवीर उर्फ फौजी, उनकी 45 साल की पत्नी रामश्री देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. बच्चों की पहचान 12 साल की प्राची, 8 साल की आकांक्षा और 5 साल के गिरीश कुमार के रूप में हुई है. यह घटना अमापुर के एटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई. शयामवीर की वेल्डिंग की दुकान थी और वह नगला भोजराज के निवासी थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. 

पुलिस ने क्या बताया? 

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि श्यामवीर ने पत्नी बच्चों की हत्या की थी. उसने बच्चों और पत्नी को जहर दिया. फिर पत्नी का गला काट दिया और खुद फंदे पर लटक गया. DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों के बयानों के मुताबिक, घटना के पीछे आर्थिक तंगी वजह है. ये भी बताया गया कि परिवार बेटे की न्यूरो समस्या से भी परेशान था. सिर पर कर्ज के बोझ के साथ परिवार एक छोटे से घर में गुजर बसर करता था. उसी में श्यामवीर की वेल्डिंग की दुकान थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 34 बच्चों से हैवानियत, 47 देशों में बेचे Video, क्या था बुंदेलखंड का वो कांड, जिसमें कोर्ट ने पति-पत्नी को दी सजा ए मौत

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है घर में कई दिनों से चूल्हा भी नहीं जला था, न ही कोई बर्तन मिले. श्यामवीर कुछ साल पहले ही भाइयों से अलग हुआ था. एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप का माहौल है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें