×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

90 से ज्यादा केस, 10 साल से डकैती का खूंखार चेहरा, जानें कौन है रिहान अंसारी? जिसे UP पुलिस ने किया ढेर

वेस्ट यूपी के साथ-साथ दिल्ली-हरियाणा में एक्टिव कुख्यात रिहान अंसारी का खेल खत्म हो गया. शामली पुलिस ने एनकाउंटर में डकैत रिहान को मार गिराया.

Author
06 Feb 2026
( Updated: 06 Feb 2026
06:50 AM )
90 से ज्यादा केस, 10 साल से डकैती का खूंखार चेहरा, जानें कौन है रिहान अंसारी? जिसे UP पुलिस ने किया ढेर
Advertisement

गुंडे, माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए UP पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. UP का मोस्टवांटेड और दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव कुख्यात अपराधी रिहान अंसारी मुठभेड़ में मारा गया. रिहान पर एक दो नहीं बल्कि 90 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. 

रिहान अंसारी पर 50 हजार का ईनाम घोषित था. वेस्ट UP में वह आतंक का पर्याय बन चुका था. वह पिछले एक दशक से आपराधिक वारदातों में सक्रिय था. कई जिलों की पुलिस को उसकी तलाश थी. गुरुवार 5 फरवरी की देर रात पुलिस को उससे जुड़ा बड़ा इनपुट मिला. 

कैसे मारा गया रिहान अंसारी? 

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा के बीच बाइक सवार बड़ी लूट को अंजाम देने वाले हैं. इसके बाद शामली पुलिस और एसओजी (SOG) एक्टिव हो गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी कर दी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें सिपाही सुमित बैसला घायल हो गए. पुलिस ने भी बचाव में जवाबी फायरिंग की. जिसमें गोली रिहान अंसारी को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान रिहान की मौत हो गई. जबकि उसका साथी मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. 

कौन था रिहान अंसारी? 

UP के साथ-साथ रिहान अंसारी, हरियाणा-दिल्ली में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था. वह कुख्यात याहिया गैंग के गुर्गों के साथ मिलकर कई इलाकों में लूट और स्नेचिंग करता था. वह खुद भी 10 साल से गिरोह की कमान संभाल रहा था. रिहान अंसारी के खिलाफ शामली, बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज थे. पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के मुताबिक, उसने एक दिन पहले ही फतेहपुर के एक शख्स से तमंचे के बल पर लूटपाट की थी. इससे पहले नवंबर में  झिंझाना में दंपत्ति के साथ लूटपाट को अंजाम दिया था. इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने उस पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- दोनों हाथों से बरसा रहा था गोलियां, तभी… वाराणसी में STF एनकाउंटर में ढेर हुआ सुपारी किलर बनारसी यादव, पुलिस ने रखा था एक लाख इनाम

यह भी पढ़ें

मुठभेड़ में मारे जाने के बाद पुलिस ने रिहान के पास से 0.32 बोर की इटली की बरेटा पिस्‍टल, 32 बोर की एक और पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और कारतूस के सात खोखे बरामद किए हैं. इसके साथ ही बिना नंबर प्‍लेट की मोटर साइकिल, 3 मोबाइल, लूट की अंगूठी और कैश बरामद किया. पुलिस का कहना है कि रिहान का मारा जाना अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता है. उन्होंने कहा, रिहान का आपराधिक इतिहास बहुत लंबा है. वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें