×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'मिट जाएगा ईरानी साम्राज्य...', ट्रंप की ईरान को चेतावनी, समझौता कर लो वरना इजरायल के पास हैं घातक हथियार

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “मैंने ईरान को कई बार समझौते के मौके दिए. उन्हें सख्त शब्दों में समझाया कि डील कर लो, लेकिन वो कर नहीं पाए. अमेरिका के पास दुनिया की सबसे घातक सैन्य ताकत है, और इजरायल के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं और वे जानते हैं इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है.”

'मिट जाएगा ईरानी साम्राज्य...', ट्रंप की ईरान को चेतावनी, समझौता कर लो वरना इजरायल के पास हैं घातक हथियार
Advertisement

मध्य पूर्व एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ा है. इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब पूर्ण युद्ध में तब्दील हो चुका है. इजरायल ने ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र और तेहरान स्थित कई सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए हैं. इस हमले में 20 वरिष्ठ सैन्य कमांडर और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इस हमले के जवाब में ईरान ने भी पलटवार करते हुए ड्रोन और मिसाइल हमलों की शुरुआत कर दी है. रिपोर्टों के मुताबिक, ईरानी हमले का सीधा निशाना इजरायल के सैन्य और आबादी वाले क्षेत्रों पर है. हालात हर पल तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं.

समझौता करो, वरना होगा विनाश: ट्रंप 
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने ईरान को परमाणु समझौते पर जल्द हस्ताक्षर करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने समझौते में देर की, तो आगामी हमले और भी ज़्यादा कठोर और विनाशकारी होंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने ईरान को कई बार समझौते के मौके दिए. उन्हें सख्त शब्दों में समझाया कि डील कर लो, लेकिन वो कर नहीं पाए. अमेरिका के पास दुनिया की सबसे घातक सैन्य ताकत है, और इजरायल के पास बड़ी संख्या में हथियार हैं और वे जानते हैं इन्हें कैसे इस्तेमाल करना है.” ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के चरमपंथी और कट्टरपंथी नेता जिन्होंने पहले बहादुरी दिखाई थी, अब मारे जा चुके हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि "यह तो सिर्फ शुरुआत है. अगर ईरान अब भी नहीं चेता, तो अगले हमले और भी खतरनाक होंगे."

ईरानी साम्राज्य मिट सकता है: ट्रंप 
ईरान और इज़रायल के बीच छिड़े भीषण टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक धमकी भरा बयान अब पश्चिम एशिया में तनाव को और भड़काने वाला माना जा रहा है. उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में ईरान को चेताते हुए कहा है कि यदि जल्द समझौता नहीं किया गया तो "जो कभी 'ईरानी साम्राज्य' के नाम से जाना जाता था, वह पूरी तरह से मिट सकता है." ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा,"  “अब भी समय है कि नरसंहार रोका जाए. ईरान को एक समझौता करना होगा, नहीं तो जो कुछ बचा है वो भी खत्म हो जाएगा. कोई और मौत नहीं, कोई और तबाही नहीं बस समझौता कर लो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.”

यह भी पढ़ें

नेतन्याहू पूरी तरह युद्ध के लिए तैयार 
बताते चलें कि ट्रंप का यह बयान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के तुरंत बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "इज़रायल ईरान से युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है." दोनों बयानों को मिलाकर देखा जाए तो यह साफ संकेत है कि क्षेत्र में एक पूर्ण युद्ध की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है. वही जानकारों की माने तो ट्रंप का यह बयान केवल राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि एक रणनीतिक दबाव की कोशिश है. जिसमें ईरान को सैन्य और कूटनीतिक रूप से घेरा जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें