×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

US से हथियार मिलते ही रूस पर टूट पड़ा यूक्रेन, कमांडर ने जवानों को दिया जमीन हड़पने का आदेश, कहा- अब हम रुकने वाले नहीं

अमेरिका द्वारा यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई को फिर से बहाल करने के बाद युद्ध अब दूसरे मोड़ पर पहुंच गया है. यूक्रेन के आर्मी चीफ सर्स्की ने साफ कहा कि 'अब वक्त आ गया है कि रूस के बॉर्डर से सटी उसकी बेलगोरोद और कुर्स्क जैसी जगहों पर दबाव बढ़ाया जाए. अब सिर्फ बचाव नहीं, बल्कि हमला होगा.

US से हथियार मिलते ही रूस पर टूट पड़ा यूक्रेन, कमांडर ने जवानों को दिया जमीन हड़पने का आदेश, कहा- अब हम रुकने वाले नहीं
Advertisement

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले तीन साल से लगातार युद्ध जारी है. दोनों ही देश एक-दूसरे के आगे झुकने वाले नहीं है. यही वजह है कि सीजफायर पर सहमति नहीं बन पा रही है. हालात ऐसे बन गए हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए आक्रामक रवैया अपना रहे हैं. हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार की सप्लाई पर रोक लगा दी थी, लेकिन एक बार फिर ट्रंप यूक्रेन को हथियारों के जरिए मदद कर रहे हैं. इस बीच हथियार मिलते ही यूक्रेनी सेना आक्रामक रूप में नजर आ रही है. यूक्रेनी सेना के प्रमुख ने खुद मोर्चा संभालते हुए ऐलान कर दिया है कि अब सिर्फ बचाव नहीं होगा, बल्कि रूस के भीतर घुसकर कब्जा भी किया जाएगा. 

यूक्रेन के आर्मी चीफ का बड़ा ऐलान

यूक्रेन के आर्मी चीफ सर्स्की ने साफ कहा कि 'अब वक्त आ गया है कि रूस के बॉर्डर से सटी उसकी बेलगोरोद और कुर्स्क जैसी जगहों पर दबाव बढ़ाया जाए.' उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना न सिर्फ अपनी सीमा की रक्षा कर रही है, बल्कि दुश्मन को उसी की जमीन पर टक्कर दे रही है. वहीं रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी सैनिक अभी भी रूस के कुर्स्क क्षेत्र के ग्लुश्कोवो जिले में करीब 90 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा जमाए हुए हैं.

'बचाव नहीं सिर्फ हमला होगा'

Advertisement

यूक्रेनी कमांडर ने कहा है कि अब सिर्फ बचाव नहीं होगा, बल्कि हमला होगा. हम केवल डिफेंसिव रणनीति पर काम नहीं करेंगे. दूसरी तरफ उन्होंने इशारा किया है कि अब आगे जाकर हमले किए जाएंगे. रूस को उसी की भाषा में जवाब देना जरूरी है, ताकि बॉर्डर पर शांति बनी रहे. 

रूस ने किया बड़ा दावा

वही इस युद्ध के बीच में रूस ने दावा किया है कि उसने डिनिप्रो के डाचने गांव पर कब्जा कर लिया है, लेकिन यूक्रेन की सेना ने इस मोर्चे पर भी पलटवार की बात कही है. यूक्रेनी सेना के प्रमुख ने बताया कि उनके सैनिक अभी भी पोक्रोव्स्क, नोवोपावलीव्का और स्लोबोझान्शिना जैसे अहम फ्रंट पर रूस की घुसपैठ को रोक रहे हैं.

'अब हम रुकने वाले नहीं है'

Advertisement

यह भी पढ़ें

अमेरिका द्वारा हथियार सप्लाई मिलते ही यूक्रेनी सैनिकों के अंदर गजब का जोश देखने को मिल रहा है. सेना कमांडर ने अपने जवानों को आदेश दे दिया है कि अब यूक्रेनी सेना सिर्फ बचाव तक सीमित नहीं रहेगी. रूस के भीतर घुसकर दबाव बनाना और जमीन हथियाना उसका अगला कदम होगा. हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि यूक्रेन की यह रणनीति कितनी कारगर साबित हो पाएगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें