×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ये है दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम

World Busiest Airport: अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट कौन सा है, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि जवाब आपको हैरान कर देगा.

Author
12 Feb 2026
( Updated: 12 Feb 2026
02:44 PM )
ये है दुनिया का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट, तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम
Advertisement

दुनिया के नक्शे पर अनगिनत हवाई अड्डे हैं और हर पल हजारों विमान आसमान का सीना चीरते हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचा रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी उस एक ‘हवाई अड्डे’ के बारे में सोचा है जो कभी सोता ही नहीं है? जहां यात्रियों का ऐसा रेला रहता है कि तिल रखने की जगह न मिले! अगर आप सोच रहे हैं कि दुनिया का सबसे व्यस्त (Busiest) एयरपोर्ट कौन सा है, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि जवाब आपको हैरान कर देगा. 

दुबई एयरपोर्ट ने रचा इतिहास

दरअसल, एक आंकड़े के मुताबिक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2025 में दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना रहा. पिछले साल यहां से कुल 9.52 करोड़ यात्री यात्रा कर चुके हैं. इस आंकड़े से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुबई और अमीरात आर्थिक और पर्यटन के क्षेत्र में कितनी तेजी से तरक्की की है और ये दुनिया भर के यात्रियों और व्यापारियों की पसंद का केंद्र बन गए हैं.  

दुबई पर्यटकों और व्यापारियों का बना पसंदीदा

दुबई पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है ही, इसके साथ ही अब व्यापार का केंद्र भी बनता जा रहा है. एक आंकड़े के मुताबिक, 2025 में दुबई में आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 1.96 करोड़ तक पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है. इसके अलावा रियल एस्टेट और अन्य दूसरे व्यावसायिक अवसरों ने भी यात्रियों की संख्या बढ़ाने में मदद की है. 

Advertisement

2018 से 2025 के बीच यात्रियों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि

कई न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. 2024 में यहां 9.23 करोड़ लोग यात्रा कर चुके थे, जबकि 2023 में यह संख्या 8.69 करोड़ थी. कोरोना महामारी से पहले, 2019 में यात्रियों की संख्या 8.63 करोड़ थी और 2018 में ये संख्या 8.91 करोड़ी थी. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस दर से दुबई में यात्रियों की संख्या बड़ी है. 

वैश्विक कनेक्टिविटी इस हवाई अड्डे को सबसे व्यस्त बनाती है

आपको बता दें कि दुबई एयरपोर्ट से 108 विमानन कंपनियां (Aviation Companies) उड़ाने संचालित करती हैं. ये कंपनियां 110 देशों के 291 शहरों को जड़ती हैं. इस हवाई अड्डे की सुविधा और कनेक्टिविटी इसे दुनिया के सबसे बड़े और व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल करती हैं. दुबई सिर्फ एक ट्रेवल हब नहीं, बल्कि एक वैश्विक व्यापार और पर्यटन केंद्र भी है.  

Advertisement

भारत सबसे पसंदीदा गंतव्य 

यह भी पढ़ें

दुबई हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए भारत सबसे बड़ा गंतव्य रहा. 2025 में 1.19 करोड़ यात्री भारत की ओर गए. इसके बाद सऊदी अरब में 75 लाख और ब्रिटेन में 63 लाख यात्रियों ने यात्रा की. यह आंकड़ा बताता है कि दुबई से भारत और मध्य पूर्व के देशों में यात्रा की मांग बहुत अधिक है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें