×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'तब तक के लिए बर्बादी और मौतें रोक लो...', नेतन्याहू से ट्रंप की अपील, दोनों के बीच फोन पर 40 मिनट तक हुई बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच करीब 40 मिनट तक कॉल पर बातचीत हुई है. इस दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू से खास अपील करते हुए कहा कि 'हम ईरान के साथ परमाणु डील करना चाहते हैं, जब तक यह डील ना हो जाए तब तक के लिए बर्बादी और मौतें रोक दें.'

'तब तक के लिए बर्बादी और मौतें रोक लो...', नेतन्याहू से ट्रंप की अपील, दोनों के बीच फोन पर 40 मिनट तक हुई बात
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से खास अपील की है. दोनों ही नेताओं ने कॉल पर करीब 40 मिनट तक बातचीत की है. ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा कि बर्बादी और मौतों को रोक लो. इस दौरान इजरायली पीएम ने एक हाइलेवल बैठक बुलाई है. बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु डील होने वाली है, जिसकी वजह से अमेरिका को डर सता रहा है कि अगर इजराइल फिलिस्तीन पर लगातार हमले करता रहा, तो यह डील रद्द हो सकती है या इसमें बाधा आ सकती है. 

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच कॉल पर 40 मिनट तक हुई बातचीत 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच करीब 40 मिनट तक कॉल पर बातचीत हुई है. इस दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू से खास अपील करते हुए कहा कि 'हम ईरान के साथ परमाणु डील करना चाहते हैं, जब तक यह डील ना हो जाए, तब तक के लिए बर्बादी और मौतें रोक दें. इजरायली पीएम ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत में ईरान से परमाणु डील पर चर्चा हुई. ट्रंप ने कहा कि हमने ईरान के साथ परमाणु डील का प्रस्ताव रखा है, कुछ ही दिनों में उसकी तरफ से जवाब मिल जाएगा. 

सप्ताह के अंत में ईरान से दूसरे राउंड की वार्ता होगी

डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा है कि 'सप्ताह के अंत तक ईरान से दूसरे राउंड की वार्ता शुरू हो जाएगी. हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इजरायली पीएम ने अपनी तरफ से क्या जवाब दिया है.' मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा है कि ईरान से हमारी न्यूक्लियर डील पर चर्चा हुई है. 

ईरान और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच होगी बैठक 

बता दें कि गुरुवार को ईरान और अमेरिकी डेलिगेशन के बीच बैठक होगी. यह बैठक परमाणु वार्ता को बढ़ाने के लिए होगी. अमेरिका ने कहा है कि यदि ईरान अपने परमाणु अभियान को रोक देता है, तो हम तत्काल प्रभाव से कुछ राहतें देने के लिए तैयार हैं. 

इजरायल और ईरान के बीच तनाव देखने को मिला 

बीते हफ्ते इजरायल और ईरान के बीच तनाव देखने को मिला. दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच अमेरिका को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं इजरायल ऐसा कोई कदम ना उठा दे, जिससे बातचीत में बाधा उत्पन्न हो. यही वजह रहा कि ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री से बातचीत की. ईरान ने भी अमेरिका से बातचीत के संदेश दिए हैं. ईरानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि रविवार को अगले राउंड की बैठक तटस्थ स्थान मस्कट में हो सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

इजरायल-हमास के बीच भी डील कराने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिका यह भी चाह रहा है कि इजरायल और हमाम के बीच युद्धविराम को लेकर डील हो. इस दौरान इजरायल और फिलिस्तीन के बीच डील के दौरान एक-दूसरे के कैदियों को भी छोड़ा जाएगा. इसमें हमास द्वारा बंधकों के अलावा मृतक के भी शवों को सौंपा जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें