×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'पुतिन सिर्फ कागज के शेर हैं...', ट्रंप ने रूस को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा - हमारे पास सबसे अच्छे हथियार

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास क्वांटिको मिलिट्री बेस पर सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘अगर जरूरत पड़ी, तो हमारे पास सबसे ज्यादा और सबसे अच्छे परमाणु हथियार हैं.'

'पुतिन सिर्फ कागज के शेर हैं...', ट्रंप ने रूस को दी परमाणु हमले की धमकी, कहा - हमारे पास सबसे अच्छे हथियार
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को परमाणु हमले की धमकी दी है. बता दें कि ट्रंप ने मंगलवार को वाशिंगटन के पास क्वांटिको मिलिट्री बेस पर सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग की है. इस बैठक में एडमिरल, सैंकड़ों जनरल और उनके सलाहकार शामिल हुए. खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा यह बैठक अचानक से बुलाई गई थी. इस दौरान ट्रंप ने पुतिन से हुई मुलाकात का भी जिक्र किया. 

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को दी परमाणु हमले की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन के पास क्वांटिको मिलिट्री बेस पर सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान रूस को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘अगर जरूरत पड़ी, तो हमारे पास सबसे ज्यादा और सबसे अच्छे परमाणु हथियार हैं. लेकिन हम नहीं चाहते कि हमें कभी इन्हें इस्तेमाल करना पड़े.’ 

'सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी हमने रूस को भेजी'

Advertisement

ट्रंप ने यह भी कहा कि जब रूस ने परमाणु हथियारों की बात की, तो अमेरिका ने जवाब में अपनी सबसे खतरनाक परमाणु पनडुब्बी रूस के पास भेजी, जो दुनिया का सबसे ताकतवर हथियार है, इसे आज तक कोई पकड़ नहीं सका है.' ट्रंप ने यह भी कहा कि 'हमारी पनडुब्बियां रूस और चीन से 25 साल आगे हैं.'

पुतिन कागज के शेर हैं - ट्रंप 

इस मीटिंग में ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ‘आप ठीक नहीं दिख रहे हो. चार साल से एक ऐसा युद्ध लड़ रहे हो, जो एक हफ्ते में खत्म हो सकता था. क्या आप सिर्फ कागज पर दिखावे के शेर हो?’

ट्रंप का यह बयान रूस को सीधी चेतावनी 

ट्रंप ने पुतिन के साथ मुलाकात का जिक्र करते हुए जमकर आलोचना की. इस बयान को रूस को सीधी चेतावनी माना जा रहा है. उन्होंने अमेरिका की ताकत और तैयारियों को दुनिया के सामने दिखाया. इसके अलावा ट्रंप ने पुतिन पर यूक्रेन युद्ध खत्म न करने को लेकर भी नाराजगी जताई. ट्रंप ने कहा कि 'मैं पुतिन से बहुत निराश हूं. मैंने सोचा था कि वह यह युद्ध जल्दी खत्म कर देंगे, एक हफ्ते में यह खत्म हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब 4 साल हो गए हैं और अभी तक चल रहा है.'

Advertisement

जल्द होगी अमेरिकी हथियारों की तेज बिक्री 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'जल्द ही अमेरिका हथियारों की बिक्री तेजी से शुरू करेगा. इसका ऐलान पेंटागन करेगा. कई देश अमेरिकी हथियार खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसे बनाने में देर हो रही है. हमारे पास कई ऑर्डर लाइन में हैं. कुछ देश बहुत सारे हथियार खरीद रहे हैं. ये देश 95% हमारे साथ हैं. मैं 100% नहीं कहूंगा, क्योंकि कोई भी बदल सकता है.'

कांग्रेस को 30 दिन पहले बताना होता है

Advertisement

यह भी पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि 'अमेरिका में हथियार बेचने से पहले कांग्रेस को 30 दिन पहले बताना होता है. मैं चाहता था कि यह प्रक्रिया और तेज हो, ताकि देश जल्दी से हथियार खरीद सके.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें