×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम मोदी ने सात समंदर पार लगाया फ़ोन और हिला डाली भगोड़ी मेहुल चोकसी की दुनिया !

पीएम मोदी ने गुरुवार को सात समंदर पार एक फोन कॉल घुमाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कॉल से दिल्ली से करीब 6391 किलोमीटर दूर छिपकर बैठे भगोड़े मेहुल चोकसी की धुकधुकी बढ़ गई

Author
29 Mar 2025
( Updated: 10 Dec 2025
05:16 AM )
पीएम मोदी ने सात समंदर पार लगाया फ़ोन और हिला डाली भगोड़ी मेहुल चोकसी की दुनिया !
Advertisement
नई दिल्ली से 6391 किमी दूर सात समंदर पार पीएम मोदी एक फ़ोन लगाते हैं। जैसे ही फ़ोन उस देश में बजता है फ़ोन पर पीएम मोदी की बात देश के राजा किंग फिलिप से होती है। कुछ देर बात करने के बाद पीएम मोदी फ़ोन रखते हैं और इसकी जानकारी एक पोस्ट के ज़रिए देश को देते हैं। इसके बाद क्या होना था पीएम मोदी के इस एक फ़ोन कॉल से भारत के भगोड़े। PNB बैंक को करोड़ों का चूना लगाने वाले मेहुल चोकसी की सांसे फूलने लगीं भारत से भागकर उसी देश में छिपकर बैठे चोकसी की धुकधुकी बढ़ गई। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते दिन अचानक यूरोप के देश बेल्जियम के राजा फिलिप से फ़ोन पर बात की पीएम मोदी और राजा फिलिप के बीच भारत और बेल्जियम संबंधों को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "बेल्जियम के किंग फिलिप से बात करके बड़ा अच्छा लगा। हाल ही में बेल्जियम के आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा हुआ था, जिसकी अगुवाई प्रिंसेस यानी राजकुमारी एस्ट्रिड ने की थी, उसके लिए मैंने उन्हें धन्यवाद दिया। हम दोनों ने आपसी रिश्तों को और मजबूत करने, व्यापार और निवेश बढ़ाने, और नए आविष्कार और पर्यावरण संरक्षण में साथ काम करने पर चर्चा की"

मेहुल चोकसी
अब सवाल है कि पीएम मोदी के बेल्जियम के राजा से बात करने से मेहुल चोकसी की टेंशन क्यों बढ़ गई होगी और मेहुल चोकसी का भी हाल क्या नीरव मोदी जैसा ही होगा ? दरअसल, पीएम मोदी ने बेल्जियम के राजा से ऐसे समय में बातचीत की है जब हाल है में पता चला है कि भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी अब बेल्जियम भाग चुका है। उसने वहां ‘F रेजीडेंसी कार्ड’ हासिल किया है उसके साथ उसकी पत्नी प्रीति चोकसी है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी थी साथ ही कहा- हम मामले की अहमियत समझते हैं।जब ये बात कंफर्म हुई थी तब ही भारत ने बेल्जियम के अधिकारियों से चोकसी के प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करने के लिए संपर्क किया थी। और अब पीएम मोदी के फ़ोन से चोकसी कांप गया होगा पीएम मोदी और बेल्जियम के राजा के बीच मेहुल चोकसी के मुद्दे पर बातचीत हुई है या नहीं, यह बात अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले 2017 में उसने एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली थी और अब वो बेल्जियम में छिपा हुआ है। लेकिन अब ये तय है कि उसका भी हाल  नीरव मोदी जैसा ही होना है भारत नीरव मोदी के समय वाला ही दांव चलेगा और चोकसी के बचने का कोई रास्ता तब नहीं। होगा ।सिलसिलेवार तरीक़े से पूरे मामलों को अब समझिए और फिर ये भी जानेंगे की नीरव मोदी को भारत ने कैसे घेरा जैसे अब जल्द चोकसी का वही हाल होने वाला है।


मेहुल चोकसी केस की टाइमलाइन 

जनवरी 2018 - कारोबारी मेहुल चोकसी और उनका भतीजा नीरव मोदी भारत छोड़कर भाग गए।

जनवरी 2018 - मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पर 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा ।

जनवरी 2018 - केस CBI के पास पहुंचा। CBI ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरु की।

फरवरी 2018 - PNB अपनी जांच पूरी करके बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच पहुंचा। वहां बैंक ने 11,380 करोड़ रुपए के अनाधिकृत लेनदेन पाए ।

फरवरी 2018 - ईडी ने केस दर्ज किया, 23 फरवरी को रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर ने चोकसी का पासपोर्ट रद्द किया।

अप्रैल 2018 - दो महीने की जांच के भीतर घोटाले 13,850 करोड़ रुपए तक पहुंच गया

ये पूरा कारनामा मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर किया नीरव मोदी फ़िलहाल लंदन की जेल में है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगा-बारबूडा की नागरिकता ले ली थीचोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा है कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती है भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।मई 2021 में  चोकसी एंटीगा से पड़ोसी देश डोमिनिका पहुंच गया था। यहां उसे अरेस्ट कर लिया गया CBI की एक टीम उसका प्रत्यर्पण कराने के लिए डोमिनिका पहुंची, लेकिन इसके पहले ही ब्रिटिश क्वीन की प्रिवी काउंसिल से उसे राहत मिल गई। बाद में उसे फिर एंटीगा के हवाले कर दिया गया। हालांकि, डोमिनिका की जेल में मेहुल चोकसी को 51 दिन गुजारने पड़े थे तब जेल में रहने की दौरान उसकी तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वो चोटिल दिखाई दे रहा था जेल में चेकसी ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। पीएम मोदी के एक फ़ोन से वैसे ये तो साफ़ है कि बेल्जियम में छिपे मेहुल चोकसी के हालत ख़राब होगी। और उसे अब डर सता रहा होगी की उसका हाल भी नीरव मोदी जैसा ही होगा और उसे जल्द भारत लाकर पाई - पाई का हिसाब देना होगा।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें