×
जिस पर देशकरता है भरोसा

जापान की 'Iron Lady' सानाए ताकाइची की संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची की पार्टी ने विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, 233 सीटों के बहुमत को पार किया, और वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं. उनकी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी.

जापान की 'Iron Lady' सानाए ताकाइची की संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई
Sanae Takaichi / Narendra Modi (File Photo)
Advertisement

जापान की राजनीति में इतिहास रचते हुए, कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची ने रविवार को हुए विंटर स्नैप पोल में शानदार जीत दर्ज की. 233 सीटों के बहुमत को पार कर सत्तारूढ़ पार्टी ने संसद के निचले सदन में महत्वपूर्ण जीत हासिल की. यह जीत जापान की राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाली है, क्योंकि सानाए ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं.

सानाए ताकाइची ने चुनावी जीत से पहले कहा था कि वह ब्रिटेन की 'आयरन लेडी' मार्गरेट थैचर से प्रेरित हैं. उनका यह संकल्प और नेतृत्व ने जनता को आकर्षित किया और उन्हें ऐतिहासिक बहुमत दिलाने में मदद की. मतदान खत्म होने के दो घंटे से भी कम समय में उनकी पार्टी ने अकेले ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, जिसे अब तक की सबसे बड़ी चुनावी सफलताओं में गिना जा रहा है.

PM मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़ी जीत पर सोशल मीडिया के एक्स पर सानाए ताकाइची को बधाई दी. उन्होंने लिखा, 'प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए सानाए ताकाइची को बधाई. हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. मुझे विश्वास है कि आपके सक्षम नेतृत्व में भारत-जापान की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी.' 

Advertisement

अमेरिकी राजदूत ने भी दी शुभकामनाएं

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका ने भी इस जीत को महत्व दिया है. जापान में अमेरिकी राजदूत जॉर्ज एडवर्ड ग्लास ने उन्हें “प्रभावशाली जीत” पर बधाई दी और कहा कि वह उनकी सरकार के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए काम करने को उत्सुक हैं.

जापान में हुआ पहला मिड-विंटर चुनाव 

जापान की राजनीति को जानने वाले सियासी जानकारों के अनुसार, इस चुनाव का आयोजन बड़ा राजनीतिक दांव था. पिछले साल अक्टूबर में अपनी पार्टी के नेतृत्व का चुनाव जीतने के तुरंत बाद, सानाए ने 36 साल में पहली बार मिड-विंटर चुनाव कराने की घोषणा की थी. यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया था और कोमेतो पार्टी के साथ पुराना गठबंधन भी टूट चुका था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बहरहाल, अब ताजा नतीजे साफ बता रहे हैं कि जनता ने उन्हें पूर्ण विश्वास दिया है. सानाए ताकाइची की यह जीत न केवल उनके नेतृत्व की ताकत को दर्शाती है, बल्कि जापान की राजनीति में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव को भी उजागर करती है. यह जीत एक नई उम्मीद और नई दिशा की निशानी है, जो जापान और उसके वैश्विक सहयोगियों के लिए नई संभावनाएं खोलती है.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें