×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्मिथ का मुंह बंद कर दिया, सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया

मोदी सरकार ने पाकिस्तान के बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. ये कार्रवाई पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल्स पर डिजिटल स्ट्राइक के बाद हुई है.

Author
29 Apr 2025
( Updated: 09 Dec 2025
08:36 PM )
भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा स्मिथ का मुंह बंद कर दिया, सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया
Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से मोदी सरकार लगातार पाकिस्तानियों को सबक सिखा रही है. पहले उनका पानी बैन किया, फिर डिजिटल स्ट्राइक किया और अब तो उसके बड़बोले रक्षा मंत्री ख्वाज़ा आसिफ का ही X सोशल मीडिया हैंडल बैन कर दिया गया है. बीते हफ्ते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से केंद्र सरकार लगातार फैसले पर फैसले ले रही है.

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ पर क्यों हुई कार्रवाई? 

पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के एक इंटरव्यू में जब आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है, इस पर आसिफ ने स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकारा था. 

पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे. यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब आसिफ के सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने के बाद पाकिस्तान की भूमिका 'वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले धूर्त देश' के रूप में उजागर हो गई है. इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था, "हम लगभग तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) और ब्रिटेन सहित पश्चिम के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं.”

पिछले हफ्ते स्काई न्यूज के एक इंटरव्यू में जब आसिफ से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट, ट्रेनिंग और फंडिंग देने का लंबा इतिहास रहा है, इस पर आसिफ ने स्पष्ट रूप से इस बात को स्वीकारा था.

डिजिटल स्ट्राइक के बाद हुई आसिफ पर कार्रवाई 

ख़्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट को बैन करने का यह कदम भारत द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है. बैन किए गए पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों का सब्सक्राइबर बेस 63 मिलियन है. ये चैनल भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए कुछ प्रमुख पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों में डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा टीवी और जीएनएन शामिल हैं.

आसिफ के बयान को भारत ने यून में उठाया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणी और आतंकवाद को प्रश्रय देने को लेकर सार्वजनिक स्वीकारोक्ति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को उठाया. UN में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने इस बयान को आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान के संलिप्त होने की स्पष्ट स्वीकृति बताया.

पाकिस्तान एक धूर्त देश के रूप में उजागर हुआ: भारत

आतंकवाद के पीड़ितों से जुड़े संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा, "इस खुले कबूलनामे से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है और यह पाकिस्तान को एक धूर्त देश के रूप में उजागर करता है, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है." उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और निराधार आरोप लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का दुरुपयोग किया है, लेकिन सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है.

आपको बता दें कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिसमें पाकिस्तान की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका सामने आई थी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें