×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत दुनिया की एक अहम शक्ति...उसका योगदान हमारे लिए जरूरी...UN महासचिव ने हिंदुस्तान की तारीफ की, किसे सुना दिया?

UN सेक्रेटरी जनरल ने भारत की तारीफ की है. उन्होंने एक ओर जहां दुनिया के कई देशों को सुनाया है तो वहीं हिंदुस्तान को एक अहम शक्ति और एक जिम्मेदार देश करार दिया है, जिसका योगदान उनके लिए बहुत जरूरी है.

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
10:15 AM )
भारत दुनिया की एक अहम शक्ति...उसका योगदान हमारे लिए जरूरी...UN महासचिव ने हिंदुस्तान की तारीफ की, किसे सुना दिया?
UN Secretary General Antonio Guterres
Advertisement

भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है. वो ना सिर्फ सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, बल्कि तेजी से बढ़ती इकोनॉमी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इतना ही नहीं उसने खुद को एक जिम्मेदार, नियमों का पालन करने वाला, वैश्विक संगठनों का सम्मान करने वाला और एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित किया है. इस लिए तो आज यूएन के सेक्रेटरी जनरल भी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

आपको बताएं कि संयुक्त राष्ट्र संघ के सेक्रेटरी जनरल ने भारत को उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक प्रमुख स्तंभ करार दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त में जब विकसित देशों का समूह-जी7 और अन्य वैश्विक शक्तियों की हिस्सेदारी हर दिन कम होती जा रही है, वहां भारत लगातार अपनी जिम्मेदारी बढ़ा रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में भारत का स्थायी योगदान 'हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण' है. उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि भारत जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की वैश्विक स्तर पर बढ़ती और सशक्त होती भूमिका एक 'सकारात्मक मेगा ट्रेंड' के रूप में उभर रही है.

'भारत एक अहम शक्ति'

Advertisement

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत को वैश्विक मंच पर एक अहम शक्ति बताया है. उन्होंने ये टिप्पणी AI पर ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाले पहले शिखर सम्मेलन इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले की. पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की गतिविधियों के हर अहम पहलू, चाहे वह शांति और सुरक्षा का मुद्दा हो या सतत विकास पर चर्चा, भारत आज एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

उन्होंने भारत की जी20 अध्यक्षता को भी याद किया और कहा कि उस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, जिनका वैश्विक असर पड़ा. गुटेरेस के मुताबिक भारत अब केवल एक क्षेत्रीय शक्ति नहीं बल्कि वैश्विक विमर्श को दिशा देने वाली ताकत बन चुका है.

UN सेक्रेटरी जनरल ने भारत का जताया आभार

गुटेरेस ने आगे कहा कि एक लोकतांत्रिक देश के रूप में मानवाधिकारों के मामले में भी भारत की भूमिका अहम है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्सों में लोकतंत्र संकट का सामना कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के योगदान के लिए हम बेहद आभारी हैं. इस वक्त करीब 5000 भारतीय महिलाएं और पुरुष दुनिया के अलग अलग हिस्सों में शांति रक्षा अभियानों में तैनात हैं.

भारत में हो रहा AI Impact समिट

Advertisement

 सोमवार से शुरू हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, मंत्रियों, वैश्विक प्रौद्योगिकी नेताओं, प्रख्यात शोधकर्ताओं, बहुपक्षीय संस्थानों और उद्योग जगत के हितधारकों को एक साथ लाया गया ताकि समावेशी विकास को आगे बढ़ाने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जा सके.

यह भी पढ़ें

साथ ही, यह पहली बार है कि इस मुद्दे पर इतने बड़े पैमाने पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल साउथ में किया जा रहा है. 'इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्देश्य एआई के प्रति प्रभाव-उन्मुख और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना है, जिसमें मापने योग्य सामाजिक और आर्थिक परिणाम प्रदान करने पर जोर दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें