×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खौफ के साये में हिंदू, बांग्लादेश में एक और कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पीड़ित परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के त्रिशाल में बदमाशों ने सुशेन चंद्र सरकार नामक एक हिंदू व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

Author
11 Feb 2026
( Updated: 11 Feb 2026
06:46 AM )
खौफ के साये में हिंदू, बांग्लादेश में एक और कारोबारी की बेरहमी से हत्या, पीड़ित परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार
Advertisement

बांग्लादेश पिछले साल से ही अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है. जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है, पूरे देश में अराजकता जैसा माहौल बन गया है और इसके शिकार बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हो रहे हैं. उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. उनकी लिंचिंग की जा रही है और ये थमने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारी के मुताबिक, मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने एक और हिंदू की हत्या कर दी.  

चुनाव से ठीक पहले की गई हत्या

मृतक की पहचान 62 साल के सुशेन चंद्र सरकार के तौर पर हुई है, जो त्रिशाल में "एमएस. भाई-भाई एंटरप्राइजेज" नाम का बिजनेस चलाते थे. यह घटना सोमवार रात को उपजिले के बोगर बाजार चौराहे पर हुई. परिवार के अनुसार बदमाश कई लाख बांग्लादेशी टका भी लूट कर ले गए. राष्ट्रीय चुनाव से ठीक तीन दिन पहले हुई हत्या ने बांग्लादेश में हिंदुओं की चिंतनीय दशा की ओर इशारा किया है.

Advertisement

बदमाशों ने धारदार हथियार से की हत्या

पीड़ित के परिवार और पुलिस के हवाले से, बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट आईटीवी ने बताया कि बदमाशों ने उपजिले के बोगर बाजार चौराहे पर चंद्र सरकार को एक धारदार हथियार से काटकर मार डाला और दुकान का शटर बंद करके उसे अंदर छोड़ दिया. बाद में, परिवार वालों ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और उसे मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद कई लाख टका की लूट

आईटीवी ने मृतक के बेटे सुजान सरकार के हवाले से बताया, “हमारे साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी. मेरे पिता को बेरहमी से मारने के बाद, बदमाश दुकान से कई लाख टका ले गए. चावल का बिजनेस लंबे समय से चल रहा था. हम इन हत्यारों के लिए कड़ी सज़ा की मांग करते हैं”.

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु की

Advertisement

घटना की पुष्टि करते हुए, त्रिशाल पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज (ओसी) मुहम्मद फिरोज हुसैन ने कहा, “बदमाशों ने रात करीब 11 बजे उन्हें एक धारदार हथियार से वार कर मार डाला और फिर दुकान का शटर बंद कर दिया. परिवार वालों ने तलाशी के दौरान शटर खोला और उन्हें खून से लथपथ पाया. बाद में, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया. इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा रही है”.

भारत ने अल्पसंख्यकों लेकर चिंता जताई थी

यह भी पढ़ें

इससे पहले 9 जनवरी को, भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं पर बार-बार हो रहे हमलों के परेशान करने वाले पैटर्न पर गहरी चिंता जताई थी और कहा था कि वह पड़ोसी देश में स्थिति पर नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि सांप्रदायिक हिंसा से सख्ती से निपटा जाएगा. बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के सत्ता पर काबिज होने के साथ ही हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है, जिससे दुनिया भर के लोगों और कई मानवाधिकार संगठनों में गुस्सा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें