×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूरोपीय संघ ने बढ़ाई चीन की टेंशन, अब 91% छोटे पार्सल पर लगाएगा टैक्स

EU ने चीन के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है. यूरोपीय संघ ने चीन से आने वाले सभी छोटे पार्सल पर हैंडलिंग चार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा है. इस चार्ज से चीनी ई-कॉमर्स मार्केट को बड़ा नुकसान हो सकता है. इस प्रस्ताव से चीन बिलबिला उठा है.

Author
22 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:26 AM )
यूरोपीय संघ ने बढ़ाई चीन की टेंशन, अब 91% छोटे पार्सल पर लगाएगा टैक्स
Advertisement
दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच पिछले कई महीनों से ट्रेड वॉर छिड़ा हुआ है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाया. अमेरिका ने चीन पर 145 फीसदी का रेसिप्रोकल टैक्स लगाया है, जिसके जवाब में चीन ने भी उतना ही टैक्स अमेरिका से इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं पर लगा दिया. फिलहाल दोनों देशों ने इसे 90 दिनों के लिए रोक रखा है. दोनों एक दूसरे से व्यापार को सुगम बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन इस ट्रेड वॉर में चीन का खिलौना उद्योग तबाही के कगार पर पहुंच गया है. वहां कई कारखाने बंद हो चुके हैं, जबकि कई ने कर्मचारियों की छंटनी कर दी है. खबर तो ये भी है कि कुछ कंपनियों में सैलरी का संकट भी आ गया है.

इस बीच, अब यूपोपीय संघ ने चीन के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है. EU ने चीन से आने वाले सभी छोटे पार्सल पर हैंडलिंग चार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा है. इस चार्ज से चीनी ई-कॉमर्स मार्केट को बड़ा नुकसान हो सकता है. अपनी परेशानियों को बढ़ता देख EU के इस प्रस्ताव से चीन बौखला गया है. चीन ने EU से व्यापार के लिए निष्पक्ष मैदान उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘चीन का मानना है कि एक खुला और समावेशी व्यापार वातावरण बनाना सभी पक्षों के साझा हित में है. हमें उम्मीद है कि यूरोपीय यूनियन खुला बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाएगा और चीनी कंपनियों के लिए एक निष्पक्ष, पारदर्शी और गैर-भेदभावकारी व्यावसायिक वातावरण उपलब्ध कराएगा.’ 

छोटे कॉस्ट के पार्सल पर शुल्क 
दरअसल, यूरोपीय यूनियन ने विदेशों से सीधे ग्राहकों को भेजे जाने वाले 150 यूरो या उससे कम कॉस्ट के छोटे पैकेजों के लिए 2 यूरो यानी 2.27 डॉलर (195.15 रुपये) चार्ज लगाने का प्रस्ताव रखा है. इसके अलावा यूरोपीय गोदामों में भंडारण के लिए भेजे जाने वाले पार्सल के लिए 50 सेंट प्रति पार्सल का कॉस्ट रखा गया है. EU के व्यापार प्रमुख मारोस सेफकोविक ने मंगलवार को यूरोपीय सांसदों को इस प्लान के बारे में जानकारी दी है. इस टैक्स से EU को लगभग 3 अरब यूरो (3.4 अरब अमेरिकी डॉलर) की आय होगी. 

यूरोपीय संघ में 91% छोटे पार्सल चीन से आयातित 
सेफकोविक ने सांसदों को बताया कि ‘इस आय का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पार्सल की आवाजाही के लिए सीमा शुल्क और सुरक्षा जांच की लागत को कवर करने के लिए किया जाएगा.’ बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, 2024 में यूरोपीय संघ में प्रवेश करने वाले लगभग 4.0 अरब छोटे पार्सल में से 91 फीसदी सिर्फ चीन से आए थे. अगर EU ने नए टैक्स प्रस्ताव को मंजूरी दी तो शीन और टेमू जैसी चीनी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों को बड़ी मार झेलनी पड़ेगी. इन दोनों कंपनियों के यूरोपीय यूनियन के अंदर कई वितरण केंद्र हैं. टेमू यूरोपीय ऑर्डर का करीब 80 फीसदी माल लोकल वेयरहाउस से सप्लाई करता है.

बढ़-चढ़कर कर रही फ्रांसीसी सरकार काम 
बहरहाल, सेफकोविक ने यह नहीं बताया है कि ‘प्रस्तावित टैक्स कब से लागू होगा और लोकल वेयरहाउस से सप्लाई किए जाने पर कितना टैक्स लगेगा इसका उल्लेख नहीं किया गया है. दूसरी तरफ फ्रांसीसी सरकार, जो इस शुल्क के लिए बढ़-चढ़कर काम कर रही है, उन्होंने पिछले महीने कहा था कि 2026 तक नया शुल्क वसूलना शुरू हो जाएगा

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें