×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'गलती से भी अमेरिका पर हमले की नहीं सोचना, वरना ऐसी तबाही होगी कि ..; ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि 'आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ईरान ने गलती से भी अगर अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति उस पर गिरेगी. हमारी तरफ से ऐसी कार्रवाई होगी कि ईरान ने कभी देखा नहीं होगा.'

'गलती से भी अमेरिका पर हमले की नहीं सोचना, वरना ऐसी तबाही होगी कि ..; ट्रंप ने दी ईरान को खुली धमकी
Advertisement

इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने ईरान को साफ संदेश देते हुए सख्त लहजे में कहा है कि इजरायल द्वारा किए गए हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि गलती से भी अगर उसने अमेरिका पर हमला करने की सोची, तो अमेरिकी सैनिक पूरी ताकत के साथ उसका जवाब देंगे. हम ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिसकी ईरान ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. बता दे कि ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social के जरिए आया है. 

गलती से भी हमला करने की नहीं सोचना - डोनाल्ड ट्रंप 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि 'आज रात ईरान पर हुए हमले में अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ईरान ने गलती से भी अगर अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिका की पूरी सैन्य शक्ति उस पर गिरेगी. हमारी तरफ से ऐसी कार्रवाई होगी कि ईरान ने कभी देखा नहीं होगा.'

Advertisement

ईरान-इजरायल युद्ध को रुकवा सकता हूं - अमेरिकी राष्ट्रपति 

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का एकतरफा दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वह ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को रुकवा सकते हैं और दोनों देशों के बीच चल रहा खूनी संघर्ष रुक सकता है. 

ईरान-अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता रद्द

बता दें कि रविवार यानी 15 जून को ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में परमाणु वार्ता होनी थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेहरान से अपील की थी कि ईरान को परमाणु सौदा करना ही होगा. इससे पहले कि उनके पास खोने को कुछ न बचे. 

तेहरान में ईरानी रक्षा मंत्रालय पर हुआ बड़ा हमला

Advertisement

रविवार 15 जून को इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उसने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय और SPND परमाणु परियोजना पर व्यापक हमले किए हैं. इजरायल की तरफ से कहा गया है कि यह हमला उस जगह पर हुआ है, जहां ईरान ने अपना परमाणु गुप्त अभिलेख यानी न्यूक्लियर आर्काइव को छिपा रखा था. 

परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए किया गया हमला

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि 'यह हमला परमाणु खतरे को समाप्त करने के लिए किया गया है. यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक की खतरा पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता. हमने ईरान के शीर्ष जनरलों, वैज्ञानिकों और परमाणु विशेषज्ञों को निशाना बनाकर उनके परमाणु कार्यक्रम को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है. 

ईरान ने भी किया इजरायल में कई मौतों का दावा

Advertisement

ईरान की तरफ से भी जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने इजरायल के ऊर्जा ढांचे, फाइटर जेट, ईंधन संयंत्रों को निशाना बनाकर कई मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं. इजरायल के तेल अवीव और कई अन्य शहरों में सायरन बजाए गए, इन जगहों में विस्फोटकों की कई आवाजें सुनी गई. इनमें करीब 7 लोगों की मौत हुई है. 

पिछले तीन दिनों से इजरायल-ईरान संघर्ष जारी

यह भी पढ़ें

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच पिछले तीन दिनों से संघर्ष जारी है. दोनों देशों की तरफ से कई शहरों को निशाना बनाया गया है. इस संघर्ष में सबसे ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए हैं. खबरों के मुताबिक इजरायली हमले में करीब 150 ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इनमें 138 ईरानी नागरिकों की मौत हुई है. वहीं 350 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं ईरानी हमले में अब तक 7 इजरायली नागरिकों की मौत हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें