×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चुनाव के बीच बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, चाय बागान में मिली लाश

बांग्लादेश में दो दिन में दो हिंदुओं की बर्बरता से हत्या कर दी गई. इन घटनाओं ने बांग्लादेश में चुनाव के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है.

Author
12 Feb 2026
( Updated: 12 Feb 2026
09:28 AM )
चुनाव के बीच बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, चाय बागान में मिली लाश
Advertisement

बांग्लादेश में चुनाव के बीच भी हिंदुओं पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है. बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में एक 28 साल के हिंदू शख्स की लाश मिली है. शख्स के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं. 

यह घटना चुनाव के एक दिन पहले सामने आई है. पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक की पहचान रतन शुवो कर के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर यूनियन के तहत चंपारा टी गार्डन में काम करता था. जब उसका शव मिला, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. इस घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में चिंता बढ़ गई है. 

चाय बागान में मिला था शव 

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे चाय के बागान के अंदर रतन का शव देखा और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी. रतन इसी चाय बागान में काम करता था. रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि रतन के शरीर पर चोट के कई निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में मिला था. रतन के साथ काम करने वाले एक शख्स ने आरोप लगाया कि उसे शायद किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और बाद में शव को लाकर चाय बागान में फेंक दिया गया होगा. 

डेली स्टार की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ लोगों को संदेह है कि यह हत्या मौजूदा चुनावी माहौल से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है, जिससे इन दावों को सत्यापित किया जा सके. फिर भी, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर को बढ़ा दिया है. बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट से बात करते हुए रतन कर के बड़े भाई, लक्ष्मण कर ने कहा कि रात से परिवार उसे ढूंढ रहा था. 

Advertisement

लक्ष्मण ने कहा, घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह दी गई. पुलिस ने बताया कि हमें बताया गया कि उसका शव बगीचे में पड़ा है. हम वहां गए और उसकी पहचान की. परिजनों के मुताबिक, रतन शुवे की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी, उसे क्यों मारा गया. वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की सही वजह पता करने के लिए शव ऑटोप्सी के लिए भेजा गया है. 

हत्या के चुनाव से कनेक्शन की जांच 

बांग्लादेश में 12 फरवरी यानी आज आम चुनाव हो रहे हैं. इस बीच हिंदू शख्स की हत्याकांड ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए. अधिकारियों का कहना है कि हत्या का कारण पता करने के लिए डिटेल्ड जांच शुरू की गई है. जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या का चुनाव प्रक्रिया से कोई कनेक्शन था या यह किसी और मकसद से की गई थी. 

बांग्लादेश के तनावपूर्ण राजनीतिक हालातों के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता का सिलसिला जारी है. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदू अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- शरीर पर जख्म, बंधे हुए हाथ-पैर... बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं पर अत्याचार, चुनाव से पहले एक और हिंदू की हत्या

यह भी पढ़ें

रतन शुवे की हत्या से एक दिन पहले ही यहां मयमनसिंह जिले के त्रिशाल में हिंदू व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया था. मृतक की पहचान सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई थी. सुसेन भाई-भाई एंटरप्राइज के मालिक थे. हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर धारधार हथियार से उन पर वार किए और शटर बंद कर भाग गए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें