×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ट्रंप के एक और धमाके से हिली पूरी दुनिया... अब फिल्मों पर ठोका 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत को लगा बड़ा झटका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को बताया कि वह विदेशों में बनी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लागू करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा फिल्म उद्योग अन्य देशों द्वारा अमेरिका से ठग लिया गया है.

ट्रंप के एक और धमाके से हिली पूरी दुनिया... अब फिल्मों पर ठोका 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत को लगा बड़ा झटका
Advertisement

टैरिफ युद्ध के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दुनिया को एक और बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने अमेरिका के बाहर फिल्म निर्माण पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि ट्रंप के इस फैसले से भारतीय फिल्मों पर भी बड़ा असर पड़ेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ के जरिए दी है. 

ट्रंप ने फिल्मों की शूटिंग पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ दर 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोमवार को बताया कि 'हमारा फिल्म उद्योग अन्य देशों द्वारा अमेरिका से ठग लिया गया है. यह ठीक उसी तरह से है, जैसे किसी बच्चे से उसकी कैंडी छीन ली जाती है.' ट्रंप ने यह भी कहा कि 'कैलिफोर्निया अपने कमजोर और अक्षम गवर्नर के कारण इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. यही वजह है कि लंबे समय से चली आ रही अनसुलझी समस्या को सुलझाने और उसका समाधान करने के उद्देश्य से मैं विदेशों में बनी सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लागू करूंगा.'

एक और पोस्ट में दिया बड़ा झटका 

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि 'उत्तरी कैरोलिना, जिसने अपने फर्नीचर उद्योग को चीन और अन्य देशों के हवाले कर पूरी तरह से गंवा दिया है. उसे फिर से महान बनाने के उद्देश्य से मैं उन सभी देशों पर टैरिफ लगाऊंगा, जो अमेरिका में अपना फर्नीचर उत्पादन नहीं करते.' इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके बारे में वह जानकारी बाद में देंगे. 

ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर 100 प्रतिशत का शुल्क 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने 26 सितंबर की अपनी उस घोषणा के बाद यह बयान जारी किया है, जिसमे उन्होंने कहा था कि 1 अक्टूबर 2025 से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा, जब तक कि दवा कंपनी अमेरिका में अपना उत्पादन संयुक्त स्थापित न कर लें. 

अमेरिका में भारतीय फिल्मों का कारोबार 

Advertisement

यह भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका से बाहर फिल्मों की शूटिंग पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले से भारतीय फिल्मों पर भी बड़ा असर पड़ेगा. बता दें कि अमेरिका में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का कारोबार 20 मिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है. वहीं कोरोना महामारी के दौरान यह बाजार 8 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें बड़ी तेजी देखने को मिल रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें