×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ईरान पर अटैक से भड़के पाकिस्तानियों को अमेरिकी दूतावास घेरना पड़ेगा भारी, US में उठी वीजा रद्द करने की मांग

इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हिंसक प्रदर्शन हुए. कराची में अमेरिकी वाणिज्यिक दूतावास के बाहर लोगों ने जमकर विरोध किया. जिसके बाद अमेरिका में पाकिस्तानियों का वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करने की मांग तेज हो गई.

Author
02 Mar 2026
( Updated: 02 Mar 2026
05:08 AM )
ईरान पर अटैक से भड़के पाकिस्तानियों को अमेरिकी दूतावास घेरना पड़ेगा भारी, US में उठी वीजा रद्द करने की मांग
Advertisement

Iran-Israel War: ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन हुए. इसके बाद अमेरिका में पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की मांग होने लगी. अमेरिकी कंजरवेटिव कार्यकर्ता ने अमेरिका के विदेश विभाग से मांग की है कि पाकिस्तानियों के सभी वीजा, यहां तक कि ग्रीन कार्ड भी रद्द कर दिए जाएं. 

अमेरिकी कंजरवेटिव कार्यकर्ता लॉरा लूमर अमेरिकी विदेश विभाग से पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करने की मांग की है. लौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री मार्को रुबियो को टैग किया. इस पोस्ट में लिखा, ‘अमेरिकी विदेश विभाग को पाकिस्तानियों के सभी वीजा और ग्रीन कार्ड भी जब तक संभव हो, निलंबित कर देने चाहिए.’

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

Advertisement

लौरा लूमर की यह मांग कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास परिसर के बाहर हिंसक प्रदर्शन और झड़पों की खबरों के बाद आई है. लूमर ने दावा किया कि पाकिस्तान में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत से नाराज 6 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, ये लोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के कड़ी सुरक्षा वाले परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. 

पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों को गोली लगने का दावा

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, दोबारा घुसने की कोशिश करने के दौरान कई अन्य लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई. लूमर ने लिखा, ‘ईरान पर अमेरिकी हमलों के बदले के रूप में दूतावास पर कब्जा करने की कोशिश करने के बाद पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर तैनात अमेरिकी मरीन से पाकिस्तानी आतंकवादियों को मौके पर ही गोली मार दी जा रही है.’

Advertisement

हालांकि, जानकारी में हताहतों की संख्या या गोलीबारी की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि कार्रवाई अमेरिकी मरीन की तरफ से की गई है या स्थानीय पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इसे अंजाम दिया है. 

यह भी पढ़ें- ईरान के पलटवार में मारे गए अमेरिका के सैनिक, ट्रंप ने कहा- बदला लेने तक जारी रहेगा हमला

लूमर ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा कि पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी और वहां कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जाता है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह देश अमेरिका और भारत के लोगों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देता है. हालांकि अमेरिकी विदेश विभाग ने उनकी इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और आर्थिक केंद्र कराची में अमेरिकी सैन्य कार्रवाइयों को लेकर विरोध प्रदर्शन पहले भी होते रहे हैं. 

इजरायल के हमले में 200 से ज्यादा ईरानी लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

शनिवार 28 फरवरी को हुए इजरायल-ईरान हमले में ईरान के 48 नेताओं की मौत हो गई. खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है. ईरान की सत्ता संभालने के लिए बनी तीन नेताओं की अस्थायी समिति में राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, अलीरेजा अराफी और मोहसेनी एजेही शामिल हैं. बताया जा रहा है इजरायल-अमेरिका के हमले में अभी तक ईरान में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि 700 से ज्यादा घायल हैं. इजरायली मिसाइल एक स्कूल पर गिरी जिसमें 180 छात्राओं की मौत हो गई. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें