×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी से 3 की मौत, आपसी विवाद में हुआ खूनी खेल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुई गोलीबारी से 3 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना शहर के एक मशहूर हुक्का बार होटल में हुई है. खबरों के मुताबिक, इसकी असल वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है.

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में गोलीबारी से 3 की मौत, आपसी विवाद में हुआ खूनी खेल, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक होटल के अंदर गोलीबारी हो गई है. इसमें बंदूकधारियों ने कई लोगों को निशाना बनाया. इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस घटना की मुख्य वजह आपसी विवाद बताया है. आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. घटनास्थल से 36 कारतूस और एक बंदूक बरामद हुई है. 

न्यूयॉर्क शहर के होटल में हुई गोलीबारी से 3 की मौत

ब्रुकलिन के पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर के एक होटल में आपसी विवाद के चलते हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हुई है. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है, ताकि सबूत इकट्ठा किया जा सके. 

होटल 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' में हुई घटना

जिस होटल में यह घटना घटी है. वह शहर का सबसे फेमस हुक्का बार होटल है. इसका नाम 'टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज' है. यह अपने कैरेबियन व्यंजनों, हुक्का, बार और डीजे के लिए मशहूर है. घटना की सीसीटीवी फुटेज और कई वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि होटल के कई हिस्सों में गोली लगने से शीशे टूट गए हैं. वहीं कई जगहों पर खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

न्यूयॉर्क शहर में घटनाएं लगातार बढ़ रही

यह भी पढ़ें

न्यूयॉर्क शहर में इस साल जनवरी से लेकर अब तक गोलीबारी की कुल 412 घटनाएं हुई हैं. हालांकि, यह बीते साल से काफी कम है. साल 2024 में कुल 903 घटनाएं हुई थी. वहीं सबसे ज्यादा साल 2021 में 1,562 घटनाएं सामने आई थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें