×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तान के सदन में हिंदू MLA ने की शराबबंदी की मांग, मुस्लिम मंत्री ने कहा- आप जज्बाती हो गए, Video वायरल

इस्लामी मुल्क में शराबबंदी की मांग की गई तो हंसी ठहाके लगने लगे, मुस्लिम मंत्री ही विरोध करने लगे. जबकि हिंदू विधायक ने शराब लाइसेंस रद्द करने की बात की.

पाकिस्तान के सदन में हिंदू MLA ने की शराबबंदी की मांग, मुस्लिम मंत्री ने कहा- आप जज्बाती हो गए, Video वायरल
Advertisement

Pakistan Viral Video: इस्लाम में शराब को हराम माना जाता है, लेकिन पाकिस्तान में उल्टी गंगा बह रही है. यहां मुस्लिम नहीं हिंदुओं को शराब से ऐतराज है, जबकि मुस्लिम मंत्री को उनके ऐतराज से ऐतराज है. दरअसल, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की विधानसभा में शराब बैन का मुद्दा उठा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. 

‘पाकिस्तान में शराब लाइसेंस को मजहबी और धार्मिक बुनियाद पर जारी किया जाता है, इस माहौल में हिन्दुओं को बदनाम किया जाता है और उन्हें रुसवाई का सामना करना पड़ता है. इसलिए सरकार शराब बिक्री की सभा लाइसेसों पर रोक लगाए.’

सिंध विधानसभा में यह प्रस्ताव मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) के हिंदू विधायक अनिल कुमार ने पेश किया. उन्होंने पूरे प्रांत में शराब की दुकानों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की. जिसका विधानसभा में विरोध होने लगा. मंत्री जिया उल हसन लंजार ने अनिल कुमार के इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा, ‘आज थोड़ा जज्बाती हो गए हैं मेरे दोस्त, बहुत बड़ा तबका महरूम हो जाएगा.’ 

देखें शराब पर बहस का Video 

इस पर अचरज क्यों हो रहा है ये तो समझ ही गए होंगे. इस्लामी मुल्क में शराबबंदी की मांग की गई तो हंसी ठहाके लगने लगे, मुस्लिम मंत्री ही विरोध करने लगे और प्रस्ताव को खारिज कर दिया. यह मामला 12 फरवरी का बताया जा रहा है. 

अल्पसंख्यकों के नाम पर बेची जा रही शराब

अनिल कुमार ने विधानसभा में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों (खासकर हिंदुओं) के नाम पर शराब बेची जा रही है, जो हिंदू समुदाय की छवि को खराब कर रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू धर्म में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन पूरी तरह निषिद्ध है. अगर मुस्लिम भाई शराब पीना चाहते हैं, तो वे खुद कोई रास्ता निकालें. 

अनिल कुमार के इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा, सर मैं इसका विरोध करता हूं. पूर्ण प्रतिबंध लगाना व्यावहारिक नहीं है, क्योंकि इससे समाज के विभिन्न वर्ग प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में शराब की बिक्री पहले से ही नियंत्रित लाइसेंस के तहत होती है. 

यह भी पढ़ें- भारत की इमेज बिगाड़ने वालों को इस विदेशी कपल ने दिया करारा जवाब, गिना डाले ऐसे प्वाइंटस, VIRAL हुआ VIDEO

Advertisement

इसके बाद स्पीकर ने ध्वनिमत से अनिल कुमार के प्रस्ताव पर सदस्यों की राय ली. ध्वनिमत में प्रस्ताव के विरोध में ज्यादातर लोगों ने हाथ उठाए. फिर स्पीकर ने इसे खारिज कर दिया, लेकिन पाकिस्तान में हिंदू विधायक की शराबबंदी की मांग की काफी चर्चा हो रही है. चर्चा इस बात की ज्यादा है कि मुस्लिम मंत्री ने विरोध किया, जबकि इस्लाम में तो शराब हराम है. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें