×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Hardoi: शादी में देर रात डीजे न बजाने पर हुआ विवाद, दूल्हे के जीजा ने DJ संचालक के पिता को मारी गोली, आरोपी फरार

शाहपुरा गांव निवासी टीकाराम की बेटी की शादी लखनऊ के जेहटा निवासी विकास से तय हुई थी. गुरुवार देर रात बारात आई. अतरौली के ही बरगदी गांव के अमित का डीजे लगा था. रात करीब 12 बजे अमित ने डीजे बंद कर दिया.

Hardoi: शादी में देर रात डीजे न बजाने पर हुआ विवाद, दूल्हे के जीजा ने DJ संचालक के पिता को मारी गोली, आरोपी फरार
Advertisement

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी समारोह के दौरान डीजे बंद करने को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि एक व्यक्ति की जान चली गई. मामला अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव का है.

बारात में डीजे बंद होने पर बवाल

शाहपुरा गांव निवासी टीकाराम की बेटी की शादी लखनऊ के जेहटा निवासी विकास से तय हुई थी. गुरुवार देर रात बारात आई. अतरौली के ही बरगदी गांव के अमित का डीजे लगा था. रात करीब 12 बजे अमित ने डीजे बंद कर दिया.

Advertisement

इसी बात से नाराज दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने अमित से डीजे फिर से चालू करने को कहा. अमित ने देर रात का हवाला देकर ऐसा करने से मना कर दिया. इस पर दोनों भाइयों ने अमित से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी.

झगड़ा बढ़ता देख डीजे वाले ने अपने भाई और पिता को बुलाया

झगड़ा बढ़ता देख अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल (55) और बड़े भाई आशीष को बुला लिया. जब पिता और भाई उन्हें समझाने आए तो आकाश गौतम ने खुद को लखनऊ में बड़ा प्रॉपर्टी डीलर और किसी संगठन का अध्यक्ष बताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. बात इतनी बढ़ गई कि अखिलेश के इशारे पर आकाश ने कमर से लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और पुत्तीलाल के सीने में गोली मार दी.

गोली लगनी ने पुत्तीलाल की हुई मौत 

गोली लगते ही पुत्तीलाल जमीन पर गिर पड़ा. शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. बाराती इधर-उधर भागने लगे. घायल पुत्तीलाल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Advertisement

घटना के बाद पूरा मंडप सूना पड़ गया. जयमाला की रस्म हो चुकी थी, लेकिन फेरे नहीं पड़े थे. डरे हुए बाराती अपने-अपने घर लौट गए. दूल्हा और उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए, जिससे शादी में व्यवधान पड़ गया.

मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. अमित की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के दोनों बहनोई आकाश गौतम और अखिलेश गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं. बहुत जल्द दोनों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें