×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘कच्ची कली’ पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल, डांस देख सन्न रह गया सोशल मीडिया, Video वायरल

धुरंधर के आइटम सॉन्ग कच्ची कली पर सरकारी स्कूल के बच्चों का डांस सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. छात्रों के कॉन्फिडेंस और एनर्जी से भरे डांस को देख हर कोई तारीफ कर रहा है.

‘कच्ची कली’ पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने मचाया धमाल, डांस देख सन्न रह गया सोशल मीडिया, Video वायरल
Screengrab/Viral Video
Advertisement

Viral Dance Video: 'धुरंधर' फिल्म के सीन और गानों और रील का सिलसिला जारी है. फिल्म को रिलीज हुए काफी टाइम हो गया लेकिन फैंस के बीच इसका क्रेज खत्म नहीं हो रहा. धुरंधर के आइटम सॉन्ग ‘कच्ची कली’ पर अब छोटे-छोटे स्कूली बच्चों ने जबरदस्त डांस किया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. 

वायरल वीडियो में देखा गया कि स्कूल की गैलरी में बहुत सारे छात्र बैठे हैं और बैकग्राउंड में कच्ची कली सॉन्ग बज रहा है. जिस पर सेंटर में खड़े तीन बच्चे थिरक रहे हैं. 

देखें Video 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tr Moti Lal (@tr.motilal)

Advertisement

वीडियो में देख सकते हैं तीनों छात्र न केवल जोश के साथ ‘कच्ची कली’ पर डांस कर रहे हैं बल्कि स्टेप भी हुबहू कॉपी कर रहे हैं. आस-पास मौजूद बाकी छात्र तालियां बजाते हुए उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं. हूटिंग करते दिखे रहे हैं. इन छात्रों के डांस ने पूरे माहौल को एनर्जी से भर दिया. दोनों में जबरदस्त कॉन्फिडेंस नजर आया. जो बताता है कि टैलेंट को किसी बड़े मंच की दरकार नहीं है, वैसे भी आज कल सोशल मीडिया से बड़ा कोई मंच नहीं है. इन छात्रों ने कहीं से प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन इनकी हर कहीं तारीफ हो रही है. 
इंटरनेट पर धूम मचा रहा बच्चों का डांस

स्कूली बच्चों का ये डांस वीडियो हर कहीं धूम मचा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर tr.motilal नाम की आईडी से शेयर किया गया था. बताया जा रहा है ये वीडियो सरकारी स्कूल का है. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं, खबर लिखे जाने तक 6.9 मिलियन यानी 69 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जबकि लाखों लाइक और शेयर हैं. 

यह भी पढ़ें- अजब-गजब बिहार... 11 हजार KV की हाईवोल्टेज लाइन के बीच में बना दिया घर, VIDEO VIRAL

कमेंट्स में लोग इन बच्चों की जमकर तारीफ कर रहे हैंं. कुछ लोगों ने लिखा, हमारे लड़के लड़कियों से कम हैं क्या, तो किसी ने कहा, सरकारी स्कूल के बच्चे भी किसी से कम नहीं. एक ने लिखा, सरकारी स्कूल में भी टैलेंट की कमी नहीं. सोशल मीडिया पर बच्चों का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें