Advertisement

Loading Ad...

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन... UP में 24 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, संवेदनशील जिलों पर खास नजर

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. प्रदेश में 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के साथ 11 जिलों के एसपी और एसएसपी शामिल हैं.

Yogi Adityanath (File Photo)
Loading Ad...

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. प्रदेश सरकार ने 24 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला करते हुए कई अहम पदों पर नई तैनातियां की हैं. इस फेरबदल में डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी के साथ ही 11 जिलों के एसपी और एसएसपी भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण के लिए किया गया है.

इन जिलों के बदले गए SP 

सरकार की इस कार्रवाई में कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिलों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है. जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ जैसे बड़े जिलों में एसएसपी बदले गए हैं. वहीं अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और लखीमपुर खीरी में नए एसपी की तैनाती की गई है. इन जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पहले से ही सतर्क रही है.

Loading Ad...

वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

Loading Ad...

तबादलों में वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 1994 बैच के आईपीएस सुजीत पांडे को डीजी फायर सर्विसेज बनाया गया है. इससे पहले वे पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर कार्यरत थे. 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है. यह जोन राजधानी और उसके आसपास के इलाकों के लिए बेहद अहम माना जाता है. इसके अलावा के एस इमानुएल को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू से डीजीपी का जीएसओ बनाया गया है. 

किसकी कहां मिली नई तैनाती 

Loading Ad...

आईपीएस विनोद कुमार सिंह को आईजी डॉ अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है. आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट और राजकरण नैय्यर को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अयोध्या की जिम्मेदारी सोमेन वर्मा को दी गई है. उन्हें मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक पद से डीआईजी अयोध्या रेंज बनाया गया है. कानपुर कमिश्नरेट में भी बदलाव हुए हैं. संकल्प शर्मा और विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

जिले स्तर पर भी कुछ बदलाव

जिला स्तर पर भी कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं. कुंवर अनुपम सिंह को एसपी जौनपुर बनाया गया है. डॉक्टर ख्याति गर्ग को सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद से एसपी लखीमपुर खीरी भेजा गया है. यशवीर सिंह एसपी बस्ती और चारू निगम एसपी सुल्तानपुर बनाई गई हैं. अभिनंदन को एसएसपी सहारनपुर और डॉक्टर कौस्तुभ को एसएसपी गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली है.  अविनाश पांडे को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है. अपर्णा रजत कौशिक को एसपी मिर्जापुर, रवि कुमार को एसपी रायबरेली और सुकीर्ति माधव को एसपी पीलीभीत बनाया गया है. आईपीएस सर्वानन टी को एसपी अमेठी और अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि यह योगी सरकार का यह प्रशासनिक फेरबदल साफ संकेत देता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है. नए अधिकारियों से जनता को तेज कार्रवाई, बेहतर पुलिसिंग और सुरक्षित माहौल की उम्मीद है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...