×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जादू-टोना के शक में 48 वर्षीय गोईदी बाई की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतका के पति ठूपन राम समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Author
09 Mar 2026
( Updated: 09 Mar 2026
08:01 PM )
छत्तीसगढ़: जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या

जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में 48 वर्षीय गोईदी बाई का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था. सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी.

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतका पर जादू-टोना करने का शक था. इसी बात को लेकर पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल डाल दिया.

Advertisement

पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुनील राम समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को शक था कि महिला ने जादू-टोना किया है, जिसके कारण उनका बच्चा नहीं हो रहा है. साथ ही, सुनील राम को यह भी संदेह था कि उनके पिता की कैंसर से मौत का कारण भी इसी महिला द्वारा किया गया कथित जादू-टोना है. इस मामले में हत्या का ममता दर्ज करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें