×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'गोस्वामियों ने बिजनेस बना दिया है...', मोदी जी-योगी जी अब देर न करें, बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण पर क्या बोले श्रद्धालु?

यूपी के वृन्दावन में योगी सरकार बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने जा रही है. लेकिन इस कॉरिडोर का विरोध भी शुरू हो गया है. अब यहां आने वाले भक्त जिन्हें अव्यवस्था के कारन परेशानी हो रही है, उनका इस कॉरिडोर बनाने के फैसले पर क्या कहना है इसे जानने के लिए NMF News की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची तब वहां बिहारी जी के दर्शन करने आए भक्तों ने क्या कुछ कहा हमारे इस लेख को पढ़कर आप समझ जाएंगे.

'गोस्वामियों ने बिजनेस बना दिया है...', मोदी जी-योगी जी अब देर न करें, बांके बिहारी कॉरिडोर के निर्माण पर क्या बोले श्रद्धालु?
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृन्दावन, जहां माना जाता है कि यह जगह भगवान श्री कृष्ण की लीला से जुड़ा हुआ है. श्री कृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं का केंद्र भी इसे माना जाता है. यही वजह है कि यहां हर साल आने वाले राधा रानी और श्री कृष्ण के भक्तों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. यहां बांके बिहारी जी के दर्शन करने देशभर से भक्त आते हैं, लेकिन यहां की संकरी गलियां और अव्यवस्था ने बीते कुछ सालों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. अब भक्तों के इसी परेशानी को देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने यहां बांके बिहारी कॉरिडोर बनाने का फैसला किया है. 

बांके बिहारी कॉरिडोर पर क्या बोले भक्त?

वृन्दावन में योगी सरकार करीब 500 करोड़ की लागत से 5 एकड़ में 'बांके बिहारी कॉरिडोर' बनाने जा रही है. इसके लिए सरकार ने 3 साल का लक्ष्य रखा है. अब यूपी सरकार के इस कॉरिडोर बनाने के फैसले को लेकर जब NMF NEWS की टीम ने वृन्दावन में ठाकुर जी के दर्शन करने आने वाले भक्तों से उनकी राय जानी तो देखिये भक्तों ने क्या कहा..

Advertisement

यूपी के गाजियाबाद से आने वाली पूनम कहती है- 'भीड़ के चलते यहां कॉरिडोर की आवश्यकता है, बहुत भीड़ हो रही है, बहुत दिक्कत हो रही है. भक्तों को परेशानी हो रही है. कोई गिर गया तो उठ नहीं पाएगा, हम योगी जी के साथ है.' 

बिहार के पटना से आने वाले एक भक्त ने कहा- 'कोई परेशानी नहीं है, ठाकुर जी बेहतर से दर्शन दे रहे हैं. ये ठाकुर जी की कुंज गली है, इसे ऐसे ही रहना चाहिए.'

राजस्थान के जयपुर से आने वाले राहुल कहते हैं- 'हां, बिल्कुल कॉरिडोर बनना चाहिए, बहुत सुन्दर कॉरिडोर बनना चाहिए, योगी जी अब ज्यादा देर ना करें.'

Advertisement

दिल्ली के एक भक्त शत्रुघ्न शर्मा कहते हैं- 'बिल्कुल यहां चौड़ीकरण होना चाहिए. उनके साथ आए बच्चों का कहना है - गर्मी ज्यादा हो रही है, यहां कॉरिडोर बनना चाहिए.'

यूपी के अयोध्या से आईं स्नेह लता कहती हैं- 'बहुत भीड़ है, अंदर कोई व्यवस्था नहीं है, भगदड़ मच जाएगी, मोदी जी जी इसे ठीक करें, कोई गिर जाएगा तो उठ नहीं पाएगा. आने और जाने का एक ही रास्ता है यहां दो रास्ते होने चाहिए.'

यूपी के अयोध्या से आईं लक्ष्मी कहती हैं-  'अंदर बहुत खराब व्यवस्था है, ठाकुर जी के दर्शन हमलोग नहीं कर पाए, बिल्कुल कॉरिडोर बनना चाहिए.'

वहीं राजस्थान के अजमेर से आईं मोना कहती हैं- 'अंदर बहुत भीड़ थी, सफोकेशन हो रहा, कॉरिडोर बनना चाहिए.'

Advertisement

हरियाणा के हिसार से आए ऋषभ कहते हैं- 'श्रद्धालु अगर श्रद्धा से आएंगे तो उनके लिए आँखों में पानी और श्री कृष्ण सामने हैं. कॉरिडोर की आवश्यकता दो तरह से है, वृन्दावन की खुशबू हैं ये गलियां, खुशबू मिटा कर आर्टिफिशियल कॉरिडोर खड़ा कर देंगे तो ये खुशबू नहीं नसीब होगी. लेकिन हां भीड़ को सँभालने के लिए मैनेजमेंट सही होना चाहिए.'

उत्तराखंड के देहरादून से आईं करिश्मा कहती हैं- 'ये गलियां कृष्ण-कन्हैया की है, हमारी इन गलियों से भावना जुड़ी हुई है.' 

पंजाब पटियाला से आईं मोनिका कहती हैं- 'अंदर बांके बिहारी को देखते हैं तो बहुत खुशी होती है लेकिन यहां के गोस्वामियों ने इसे बिजनेस बना दिया है. पैसे लेकर यहां वीआईपी दर्शन करा रहे हैं.'

Advertisement

मध्य प्रदेश के सतना से आए अभिषेक मिश्रा का भी मानना है- 'अनिवार्य रूप से कॉरिडोर बनना चाहिए.'

वृन्दावन में कॉरिडोर बनाने की क्यों है आवश्यकता 

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मथुरा जिले में करीब 21.96 करोड़ श्रद्धालुओं आए हैं. इसमें सबसे अधिक 2.55 करोड़ श्रद्धालु वृंदावन में श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. इसमें 70 हजार विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद सबसे अधिक विदेशी मथुरा में आते हैं. 

यह भी पढ़ें

यहां बीते कुछ सालों में बढ़ती भीड़ और भगदड़ की वजह से कई भक्त अपनी जान भी गंवा चुके हैं. बता दें कि बांके बिहारी मंदिर के पास 15 अगस्त 2023 को एक हादसा हुआ था, जिसमें एक जर्जर इमारत की दीवार गिर गई थी. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. यह हादसा बांके बिहारी मंदिर से 150 मीटर की दूरी पर स्थित स्नेह बिहारी मंदिर के पास हुआ था. इसके अलावा साल 2024-2025 में भी यहां हादसे होते रहे हैं, जिसमें कई भक्त घायल हुए हैं.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें