×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जो काम अंग्रेज भी नहीं कर पाए, वह आपने पूरा कर दिखाया', CM उमर अब्दुल्ला ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटरा-श्रीनगर रेल सेवा की शुरुआत को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भी कश्मीर के कई हिस्सों को जोड़ने का ख्वाब देखा था, जो आज तक अंग्रेज नहीं कर पाए, वह (पीएम मोदी) आपके हाथों हुआ है. अब कश्मीर बाकी राज्य के हिस्सों से जुड़ गया है.

'जो काम अंग्रेज भी नहीं कर पाए, वह आपने पूरा कर दिखाया', CM उमर अब्दुल्ला ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली वंदे भारत ट्रेन कटरा-श्रीनगर को हरी झंडी दिखाई. यह रेल मार्ग कश्मीर के अलावा देश के कई अन्य राज्यों से भी जुड़ चुका है. आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक रहा. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहें. कटरा में हुई जनसभा में उन्होंने पीएम मोदी द्वारा दिए गए इस सौगात के लिए धन्यवाद कहा और उनकी तारीफों के पुल बांधे. सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपने प्रदेश को जल्द ही पूर्ण राज्य के दर्जे की भी उम्मीद जताई है. 

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कटरा-श्रीनगर रेल सेवा की शुरुआत को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इस रेल का ख्वाब बहुत लोगों ने देखा. अंग्रेजों ने भी कश्मीर की कई हिस्सों को जोड़ने का ख्वाब देखा था, लेकिन उसे वह पूरा नहीं कर पाए. वह झेलम के किनारे रेल को लाकर कश्मीर को पूरे देश से जोड़ना चाह रहे थे. जो आज तक अंग्रेज नहीं कर पाए, वह (पीएम मोदी) आपके हाथों हुआ है. अब कश्मीर बाकी राज्य के हिस्सों से जुड़ गया है. मैं अगर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का शुक्रिया ना करूं, तो यह बहुत बड़ी भूल होगी. 

इस प्रोजेक्ट की बुनियाद 1983-84 में रखी गई थी

सीएम उमर अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट की बुनियाद साल 1983-84 में रखी गई थी. जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी, तब मैं आठवीं क्लास में था. आज मेरी उम्र 55 साल हो चुकी है. मेरे बच्चों ने भी कॉलेज पूरा कर लिया है. आज जाकर यह सपना पूरा हुआ है.

वाजपेई जी की सरकार ने इस परियोजना को महत्व दिया 

उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तारीफ करते हुए कहा कि वाजपेई जी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया है. उन्होंने बजट का प्रावधान दिया, तब जाकर यह प्रोजेक्ट शुरू हुआ. इस प्रोजेक्ट से जम्मू- कश्मीर सरकार को बड़ा फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें

'यहां बारिश होते ही हाईवे बंद हो जाता था'

जम्मू-कश्मीर के सीएम ने कहा कि यहां बारिश शुरू होते ही हाईवे बंद हो जाता था. उसके बाद जहाज वाले हमें लूटना शुरू कर देते थे. इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जहाज वालों का लूटना बंद हो जाएगा. हमारा आना जाना बना रहेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें