×
जिस पर देशकरता है भरोसा

योगी सरकार की पहल, जनता बस सेवा में यात्रियों को 20% किराए की राहत

CM Yogi: इस नई पहल का सीधा फायदा ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले यात्रियों को मिल रहा है. अब लोगों को निजी और डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जहां मनमाने किराये वसूले जाते थे.

Author
10 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
07:57 AM )
योगी सरकार की पहल, जनता बस सेवा में यात्रियों को 20% किराए की राहत
Image Source: Social Media
Advertisement

UP Bus Fare 20 Percent Discount: परिवहन निगम ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन लोकल मार्गों पर जनता सेवा के रूप में रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया है. इस नई पहल का सीधा फायदा ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले यात्रियों को मिल रहा है. अब लोगों को निजी और डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जहां मनमाने किराये वसूले जाते थे. खास बात यह है कि इन बसों में यात्रियों को साधारण किराये में 20 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है, जिससे सफर और भी सस्ता हो गया है.

तीन प्रमुख रूटों पर शुरू हुई बस सेवा

परिवहन निगम ने हरिहरगंज से मथुरा बाजार होते हुए सिरसिया तक, तुलसीपुर से इटवा तक और उतरौला से सादुल्लाहनगर होते हुए मनकापुर तक जनता बस सेवा शुरू की है। ये ऐसे रूट हैं, जहां लंबे समय से नियमित और भरोसेमंद परिवहन व्यवस्था की कमी महसूस की जा रही थी. जिला मुख्यालय से इन ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों के चलने से गांवों का सीधा जुड़ाव शहर से हो गया है, जिससे पढ़ाई, इलाज, नौकरी और रोजमर्रा के कामों के लिए सफर आसान हुआ है. 

यात्रियों के साथ चालक-परिचालकों को भी लाभ

Advertisement

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ यात्रियों को ही नहीं, बल्कि बस का संचालन करने वाले चालक और परिचालकों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है.  यात्रियों को जहां तय किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिल रही है, वहीं चालक और परिचालकों को प्रति किलोमीटर 14 पैसे अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा. इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित होंगे.

डग्गामार वाहनों से मिलेगी निजात

लोकल मार्गों पर रोडवेज बसों के संचालन से सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि यात्रियों को अब डग्गामार साधनों से छुटकारा मिल रहा है. पहले ग्रामीण इलाकों में निजी वाहन चालक मनमर्जी से किराया वसूलते थे और सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं होती थी. अब तय समय पर चलने वाली रोडवेज बसों से लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा मिल रही है, वह भी कम किराये में.

बलरामपुर डिपो से रोजाना संचालन

बलरामपुर डिपो के पास फिलहाल 103 बसों का बेड़ा है. यात्रियों को कम किराये में गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जनता बस सेवा के तहत लगातार नए रूट जोड़े जा रहे हैं. बलरामपुर से सुबह 8:30 बजे बस चौधरीडीह और तुलसीपुर होते हुए इटवा तक जा रही है. वहीं इसे आगे चलकर तुलसीपुर और इटवा होते हुए गोंडा तक ले जाने की भी तैयारी की जा रही है.

Advertisement

अलग-अलग समय पर अलग रूटों पर सेवा

इसी तरह सुबह 9:30 बजे जिला मुख्यालय से उतरौला और रेहरा बाजार होते हुए मनकापुर तक जनता बस सेवा चलाई जा रही है। वहीं सुबह 8:30 बजे हरिहरगंज से कोड़री और मथुरा बाजार होते हुए सिरसिया बाजार तक बस सेवा शुरू की गई है। आने वाले दिनों में बेलहा मोड़ से अबार, कुवानों रेंजर से बीरपुर समेत कई अन्य रूटों पर भी जनता बस सेवा शुरू करने की योजना है.

ग्रामीणों में खुशी, सफर हुआ आसान

यह भी पढ़ें

ग्रामीण इलाकों में जनता बस सेवा शुरू होने से लोगों में काफी खुशी है. स्थानीय लोग बताते हैं कि अब उन्हें कम किराये में सीधे जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा हो रही है. निजी वाहन चालक अब मनमाने ढंग से किराया नहीं वसूल पाएंगे. इससे न सिर्फ लोगों का पैसा बचेगा, बल्कि सफर भी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा. जनता बस सेवा ग्रामीण लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें